एचपीयू ने जारी किया कॉलेजों का खेल कैलेंडर, पढ़ें पूरा शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने इंटर कॉलेज खेल एवं यूथ फेस्टिवल का कैलेंडर जारी कर दिया है। दो दिनों तक कॉलेज प्राचार्य और शारीरिक शिक्षक व म्यूजिक शिक्षकों ने खेल एवं पाठ्योत्तर परिषद की बैठक में लंबी चरचा के बाद इन मुकाबलों के लिए कॉलेज और तिथियां तय कीं।
इस बार से शुरू किए जाने वाले शूटिंग और अन्य चार खेलों के लिए भी कॉलेज और स्थान तय कर दिए गए है। निदेशक शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्र्रम एचपीयू के प्रो. सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि योगा के इंटर कॉलेज मुकाबलों के लिए राजधानी के राजीव गांधी महाविद्यालय को चुना गया है।
जबकि शूटिंग पुरुष वर्ग स्पर्धाओं के लिए पीजी सेंटर एचपीयू को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा वाटर स्पोर्ट्स पुरुष वर्ग के लिए डिग्री कॉलेज नगरोटा सूरियां को तय किया गया है।
यहां देखें किस कॉलेज में कौन सी प्रतियोगिता होगी
खेल स्पर्धा स्थान/कॉलेज आवेदन की तिथि स्पर्धा की तिथि
चैस पुरुष- महिला पांगी कॉलेज 28 अगस्त 27 से 29 अगस्त
क्रास कंट्री महिला पुरुष संगड़ाह कॉलेज 23 अगस्त 29 अगस्त
हैंडबाल महिला पुरुष ऊना कॉलेज 25 अगस्त 5 से 7 सितंबर
बैडमिंटन महिला पुरुष मंडी कॉलेज 5 सितंबर 14 से 17 सितंबर
वॉलीबाल पुरुष नेरवा कॉलेज 10 सितंबर 20 से 23 सितंबर
बास्केटबाल पुरुष नालागढ़ कॉलेज 15 सितंबर 24 से 27 सितंबर
फुटबाल पुरुष धर्मशाला कॉलेज 20 सितंबर 27 से 29 सितंबर
बॉक्सिंग पुरुष महिला सरस्वती नगर 25 सितंबर 4 से 8 अक्तूबर
क्रिकेट तय नहीं 15 सितंबर से पहले अक्तूतर के पहले सप्ताह
ताइक्वांडो महिला पुरुष पालमपुर कॉलेज 5 अक्तूबर 13 से 15 अक्तूबर
खो खो पुरुष अर्की कॉलेज 10 नवंबर 21 से 23 नवंबर
टेबल टेनिस महिला पुरुष संजौली कॉलेज 15 नवंबर 25 से 27 नवंबर
जूडो महिला पुरुष इंदौरा कॉलेज 15 नवंबर 28 से 30 नवंबर
एथलेटिक्स महिला पुरुष हमीरपुर कॉलेज 20 नवंबर 1 से 3 दिसंबर
हॉकी महिला पुरुष एमएलएसम सुंदरनगर 25 नवंबर 7 से 9 दिसंबर
वेट लिफ्टिंग महिला पुरुष देहरी कॉलेज 1 दिसंबर 12 से 14 दिसंबर
पॉवर लिफ्टिंग पुरुष देहरी एक दिसंबर 12 से 14 दिसंबर
कुश्ती महिला पुरुष बैजनाथ कॉलेज 10 दिसंबर 21 से 23 दिसंबर
कबड्डी नाहन कॉलेज 15 दिसंबर 27 से 29 दिसंबर
महिला मुकाबले
बास्केटबाल सरकाघाट 25 सितंबर 4 से 5 अक्तूबर
कबड्डी बिलासपुर कॉलेज 10 नवंबर 22 से 24 नवंबर
खो खो बासा कॉलेज 25 नवंबर 7 से 9 दिसंबर
वॉलीबाल संस्कृत कॉलेज सुंदरनगर 1 दिसंबर 15 से 17 दिसंबर
यूथ फेस्टिवल मुकाबले
ग्रुप वन घुमारवीं कॉलेज 28 से 31 अगस्त
ग्रुप टू म्यूजिक देहरी कॉलेज 18 से 21 सितंबर
ग्रुप थ्री डांस रामपुर कॉलेज 1 से 4 अक्तूबर
ग्रुप फोर थियेटर संस्कृत कॉलेज सोलन 7 से 10 अक्तूबर