{"_id":"580c80a44f1c1bd975bc18f2","slug":"hp-university-issue-admit-card-for-bams-and-bsc-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएएमएस, बीएससी नर्सिंग के प्रवेश पत्र जारी, यहां देखें","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीएएमएस, बीएससी नर्सिंग के प्रवेश पत्र जारी, यहां देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 23 Oct 2016 02:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू की परीक्षा शाखा ने बीएएमएस पाठ्यक्रम में शैक्षणिक सत्र-2016-17 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। 14 अक्तूबर को हुई काउंसलिंग के आधार पर जिन अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर काउंसलिंग कमेटी की ओर से सीटें आवंटित की गई थी, उनको प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं, जो कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही बीएससी नर्सिंग एवं पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में सिस्टर निवेदिता राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय, आईजीएमसी शिमला की रिक्त सीटों के तहत अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र मेरिट के आधार पर जारी कर दिए गए हैं, जो विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
सभी संबंधित अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर निर्धारित फीस और सभी मूल प्रमाण-पत्रों सहित दिनांक 25 अक्तूबर को सुबह 10 बजे को संबंधित महाविद्यालय के प्रधानाचार्य के कार्यालय में रिपोर्ट करें, अन्यथा अभ्यर्थी का प्रवेश के लिए दावा रद्द समझा जाएगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की ओर से अभ्यर्थियों को अलग से कोई प्रवेश-पत्र डाक से नहीं भेजे गए हैं। इस संबंध में किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष 0177-2830891 तथा 0177-2833588 पर संपर्क कर सकते हैं।