फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP University hostel may be closed after Roit in campus.

एचपीयू में हिंसा का असर, जल्द ही बंद हो सकते हैं हॉस्टल

Wed, 13 Jul 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 13 Jul 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
HP University hostel may be closed after Roit in campus.

एचपीयू हॉस्टलों में अनुशासनहीनता अब भारी पड़ेगी। शनिवार को छात्र संगठनों में हिंसा के बाद एचपीयू ने इस बाबत कड़े निर्देश जारी किए हैं। छात्रावासों में शांतिपूर्ण माहौल कायम करने के के लिए विवि की चीफ वार्डन प्रो. वीना शर्मा ने मंगलवार को यह निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी के दिशा निर्देशों पर चीफ वार्डन ने जारी आदेशों में यह भी कहा है कि इसके बावजूद यदि छात्रावासों में किसी तरह की अनुशासनहीनता तथा लड़ाई झगड़े होते हैं, तो छात्रावासों को अनिश्चितकाल के लिए बंद भी किया जा सकता है।
विज्ञापन


छात्र को रात दस बजे के बाद छात्रावास में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अपने कमरे में बाहरी लोगों (गेस्ट ) को ठहराने की अनुमति भी नहीं होगी। छात्रावासों में बाहरी तत्वों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। किसी छात्र के कमरे में कोई बाहरी तत्व निरीक्षण के दौरान पाया गया तो, तुरंत छात्र का छात्रावास आवंटन रद्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना नोटिस छात्र से लिया जा सकता है हॉस्टल वापस

HP University hostel may be closed after Roit in campus.
एचपी यूनिवर्सिटी - फोटो : फाइल फोटो

इसमें छात्र को कोई कारण नहीं बताया जाएगा। रॉड, डंडे और पत्थर तक भी कमरे में मिलता है तो छात्र का आवंटन रद्द हो जाएगा। विवि की चीफ वार्डन प्रो. वीना शर्मा ने आदेश जारी कर सभी छात्रों को आगाह किया है कि वे इन नए आदेशों का पालन करें।

जो भी छात्र छात्रावास सुविधा ले रहा है, उसे हर समय अपने पास चीफ वार्डन कार्यालय से जारी किए गए पहचान पत्र को साथ रखना होगा। यदि किसी के पास पहचान पत्र न पाया जाएगा, तो छात्र के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है। चीफ वार्डन से कहा कि सभी छात्रावासों के वार्डन को ताजा जारी आदेशों की प्रति दे दी गई है। उन्हें इस पर सख्ती से अमल करने को कहा गया है।

प्रो. वीना ने सभी छात्रावासों में रह रहे छात्रों से अपील की है कि वे छात्रावासों के तय और ताजा आदेशों और नियमों का पालन कर परिसरों में शांतिपूर्ण माहौल बनाने में सहयोग करें। यदि ऐसा न किया गया तो नियमों का उल्लंघन होने पर छात्र के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed