{"_id":"57937f574f1c1b711bc4b90e","slug":"hp-university-give-special-chance-to-improve-numbers-in-graduation","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू ने दिया ग्रेजुएशन में नंबर बढ़ाने का मौका, करें आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू ने दिया ग्रेजुएशन में नंबर बढ़ाने का मौका, करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 24 Jul 2016 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपी यूनिवर्सिटी ने 1990 और उसके बाद स्नातक बीए, बीएससी और बीकॉम पास एवं ऑनर्स की डिग्री प्राप्त पुराने ईयर सिस्टम के छात्रों को डिग्री के अंतिम वर्ष में पांच हजार की फीस के साथ श्रेणी सुधार का फिर से मौका दिया है।
विज्ञापन
सितंबर 2016 में छात्र यह परीक्षा दे सकते हैं। छात्र को पांच हजार फीस जमा करवानी होगी। स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 2012-13 के पाठ्यक्रम के मुताबिक होंगी। परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
इसके मुताबिक विशेष मौके का लाभ उठाने के लिए छात्र को 18 अगस्त तक बिना लेट फीस के साथ परीक्षा फार्म भरने होंगे। इसके बाद जमा होने वाले फार्म पर विवि के तय नियमों के मुताबिक लेट फीस वसूली जाएगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा फार्म उपलब्ध करवाए गए हैं। पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी विवि की शैक्षणिक शाखा से प्राप्त की जा सकती है। दूरभाष नंबर 0177-2833521, 0177-2833522 पर भी संपर्क किया जा सकता है।