फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP University Extend Last date for PG Online Applications.

HPU: पीजी कोर्स के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ी

Tue, 16 May 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 16 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
HP University Extend Last date for PG Online Applications.

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने अधिष्ठाता अध्ययन कार्यालय के तहत आने वाले सभी विभागों में पीजी डिग्री कोर्स (प्रवेश परीक्षा आधारित ) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई तक बढ़ा दी है। छात्र admission.hpushimla.in पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 15 मई को आनलाइन आवेदन की तिथि समाप्त हो गई थी।

विज्ञापन


अंतिम रोज आनलाइन आवेदन में छात्रों को पेश आई कुछ समस्याओं  और विवि द्वारा पहली मर्तबा पूरी तरह से आनलाइन की गई आवेदन की प्रक्रिया को और सुविधाजनक बनाने के  मकसद से अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है। विवि की अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. गिरिजा शर्मा ने कहा कि बिना लेट फीस के छात्र 17 मई तक आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


अंतिम तिथि के बाद तीन दिन तक हो सकेगा फार्म में संशोधन 
विवि ने आवेदन फार्म में किसी भी तरह के फीस, श्रेणी, विषय आदि में संशोधन या सुधार करने के लिए तीन दिन के अतिरिक्त समय दिए जाने की व्यवस्था की है। यह सिर्फ वही छात्र कर पाएंगे, जिन्होंने पुन: तय की गई 17 मई की अंतिम तिथि तक आनलाइन प्रवेश को आवेदन किया होगा। कंप्यूटर सेंटर के इंचार्ज मुकेश कुमार ने कहा कि अब तक 29,800 छात्रों ने विभिन्न कोर्स को आनलाइन आवेदन कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोफेशनल कोर्स की तिथि में नहीं किया बदलाव 
विवि के  एमबीए, एमसीए, यूआईआईटी के बीटेक कोर्स, यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ बिजनेस स्टडीज जैसे संस्थानों में चल रहे कोर्स में प्रवेश की अंतिम तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके लिए संबंधित संस्थान की वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध रहेगी। 

करीब 30 कोर्स के लिए बढ़ी है आवेदन की तारीख
एचपीयू के पीजी डिग्री सर्टिफिकेट और डिप्लोमा के करीब तीस कोर्स में प्रवेश को 17 मई तक आवेदन किया जा सकेगा। इनमें एमएमसी/ एमए/एमएससी गणित, एमएससी फिजिक्स/बॉटनी/केमिस्ट्री, पीजीडीएमसी/डीएचआरडी/एमएचआरडी, एम कॉम /एमबीई, एलएलबी/एमएससी जूलॉजी, एमएस सोशल वर्क/इंग्लिश, एमएडी /एमएससी ज्योग्राफी, एमए हिंदी/संस्कृत,


ट्रांसलेशन /विजुअल आर्ट, परफारर्मिंग आर्ट, एमए अर्थशास्त्र /समाज शास्त्र, एमए लोक प्रशासन / राजनीति शास्त्र, पीजी साइकोलॉजी, इतिहास, एमए ग्रामीण विकास /योगा जैसे विभाग शामिल है। इसकी सूची आनलाइन आवेदन के लिए विवि के बनाए पोर्टल admission.hpushimla.in पर उपलब्ध रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed