{"_id":"59672e524f1c1b3e108b4a1d","slug":"hp-university-extend-last-date-for-pg-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू ने छात्रों को दी राहत, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू ने छात्रों को दी राहत, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Thu, 13 Jul 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर खनियारा में पीजी कक्षाओं में दाखिले की तारीख दो दिन बढ़ा दी गई है। अब पात्र विद्यार्थी 15 जुलाई को शाम पांच बजे तक पीजी कक्षाओं में प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन
इससे पहले दाखिले की अंतिम तिथि 12 जुलाई तय की गई थी। रीजनल सेंटर के निदेशक प्रो. डीपी वर्मा ने बताया कि सत्र 2017-18 के तहत एमए हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन, राजनीति शास्त्र, संस्कृत, एमएससी गणित,
विज्ञापन
एम कॉम, एमएमसी, एमबीए एवं एलएलबी के लिए प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी रीजनल सेंटर खनियारा में उपरोक्त विषयों में अब 15 जुलाई तक दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त रीजनल सेंटर खनियारा में एमएमसी भूगर्भ विज्ञान और पीजीडीसीए कोर्स में प्रवेश मेरिट और योग्यता के आधार पर होगा। इसमें प्रवेश की अंतिम तिथि भी 15 जुलाई की शाम 5 बजे तक कर दी गई है।