{"_id":"5804bc6d4f1c1b726b7029d8","slug":"hp-university-counselling-for-mphill-courses","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU: एमफिल काउंसलिंग 19 से, ऐसे मिलेगा रिजल्ट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
HPU: एमफिल काउंसलिंग 19 से, ऐसे मिलेगा रिजल्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 19 Oct 2016 09:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू में पीजी सेंटर के सभी विभागों की एमफिल, एलएलएम, एमटेक डिप्लोमा इन इन जीआईएस में प्रवेश परीक्षा की मेरिट पर प्रवेश प्रक्रिया जारी है। 19 अक्तूबर को विवि में एमफिल की सीटों के लिए काउंसलिंग हो रही है।
विज्ञापन
इसके लिए पीजी कक्षाओं का परिणाम जरूरी है, मगर एचपीयू ने अभी जून में हुई अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं का परिणाम घोषित नहीं किया है। विवि गोपनीय परीक्षा परिणाम देकर प्रक्रिया पूरी करवा सकता है।
विज्ञापन
हालांकि, परीक्षा नियंत्रक ने काउंसलिंग से पूर्व परिणाम घोषित कर देने का दावा किया है। काउंसलिंग को दो दिन बचे हैं, जिन पीजी कक्षाओं के नतीजे नहीं निकले हैं, उनकी एमफिल की काउंसलिंग तिथि से पूर्व विवि को गोपनीय परीक्षा परिणाम उपलब्ध करवाना ही एक चारा शेष रहेगा।
विज्ञापन
उधर, परीक्षा नियंत्रक डॉ.. जेएस नेगी ने कहा कि पीजी परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। यदि नहीं हो पाए तो विभागों के मांगने पर मेरिट में शामिल छात्रों का गोपनीय परिणाम विकल्प रहेगा।
इन विषयों की होनी है एमफिल परीक्षा
एचपीयू ने एलएलएम, एमफिल के बॉटनी, केमिस्ट्री, जूलॉजी, कॉमर्स, अर्थशास्त्र, एजूकेशन, इंग्लिश, जियोग्राफी, हिंदी, संस्कृत, गणित, परफारमिंग आर्ट, फिजिकल एजूकेशन, फिजिक्स, राजनीति शास्त्र, साइकोलॉजी, लोक प्रशासन, संस्कृत, समाजशास्त्र और योगा जैसे विभाग के लिए प्रवेश परीक्षाएं करवाई हैं। इसके परिणाम भी घोषित हो चुके हैं।