फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP University Changed Counselling schedule for BAMS and MD/MS.

एचपीयू ने बदला बीएएमएस, एमडी/एमएस का काउंसलिंग शेड्यूल

Fri, 26 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 26 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
HP University Changed Counselling schedule for BAMS and MD/MS.

राजीव गांधी राजकीय आयुर्वेद स्नातकोत्तर महाविद्यालय पपरोला को (सीसीआईएम सेंट्रल काउंसिल फॉर इंडियन मेडिसन नई दिल्ली) से सत्र 2016-17 में नए बैच के लिए मान्यता नहीं मिली है। मई में कॉलेज में सीसीआईएम का निरीक्षण हुआ था।

विज्ञापन


इस कारण एचपीयू ने आयुर्वेदिक कॉलेज में बीएएमएस और एमडी/एमएस आयुर्वेद कोर्स के लिए काउंसलिंग शेडयूल बदल दिया है। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि बीएएमएस के लिए पहले चरण की काउंसलिंग विवरण पुस्तिका में 7 सितंबर तय थी।
विज्ञापन


अब यह 4 अक्तूबर को एचपीयू में होगी। संशोधित मेरिट लिस्ट विवि की वेबसाइट पर है। एमडी/एमएस (आयुर्वेद) में प्रवेश के लिए पूर्व में तय काउंसलिंग शेडयूल में परिवर्तन किया है। काउंसलिंग 23 सितंबर को होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 17 अक्तूबर को पपरोला कॉलेज में साढ़े दस बजे से होगी। मेरिट के आधार पर विवि की साइट पर उक्त कोर्स की वरीयता सूची 15 सितंबर को जारी होगी। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष 0177-2830891 पर संपर्क करें।

इस दिन जारी होगी एमबीबीएस/बीडीएस की श्रेणीवार मेरिट

HP University Changed Counselling schedule for BAMS and MD/MS.
एचपी यूनिवर्सिटी - फोटो : फाइल फोटो

किन्हीं कारणों से एनईईटी के आधार पर बीस अगस्त तक प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण पात्र छात्रों के आवेदनों पर तैयार श्रेणीवार मेरिट लिस्ट वीरवार को जारी नहीं हो सकी।

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि एमबीबीएस और बीडीएस कोेर्स में प्रवेश प्रक्रिया के तहत तय बीस अगस्त तक जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, उन्हीं को सूची में शामिल किया जाएगा। अब सूची 28 अगस्त तक ही जारी होगी। उसके बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

होम्योपैथिक कॉलेज की काउंसलिंग का शेडयूल बदला
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि बीएचएमएस की कॉउसलिंग का शेडयूल प्रधानाचार्य होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज सोलन अपने स्तर पर अलग से जारी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed