{"_id":"5808df254f1c1b1030703e6b","slug":"hp-university-b-ed-exam-form-apply-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU: बीएड परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू, यहां देखें ब्यौरा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
HPU: बीएड परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू, यहां देखें ब्यौरा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध निजी बीएड कॉलेजों के छात्रों के लिए परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले और तीसरे सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भरने के लिए ग्यारह नवंबर अंतिम तिथि तय की गई है।
विज्ञापन
विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरे जाने से संबंधित विस्तृत ब्यौरा उपलब्ध करवाया गया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. जेएस नेगी ने बताया कि 27 दिसंबर से होने वाली बीएड के प्रथम और तृतीय सत्र की परीक्षा के लिए यह फार्म भरे जाने है।
विज्ञापन
पिछले सत्र से विवि में बीएड कोर्स को दो वर्ष का किया गया है। एनसीटीई के नए नियमों के मुताबिक किए गए इस बदलाव के बाद पहले सेमेस्टर में विवि वार्षिक और सेमेस्टर दोनों तरह की परीक्षाएं जारी है। मगर इस नए सत्र में परीक्षा सिर्फ सेमेस्टर सिस्टम में ही होगी।
विज्ञापन