फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP University Announce RUSA UG Examination Schedule.

25 अक्तूबर से होंगी यूजी की परीक्षाएं, यहां देखें शेड्यूल

Thu, 22 Sep 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 22 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
HP University Announce RUSA UG Examination Schedule.

एचपीयू ने यूजी में लागू सीबीसीएस रूसा के तहत बीए, बीएससी, बीकॉम परीक्षाओं का शेडयूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 25 अक्तूबर से शुरू होंगी। यूजी की अंतिम परीक्षा 22 नवंबर को होगी। विश्वविद्यालय ने पूर्व में तय परीक्षा के समय से दस दिन बाद परीक्षाएं करवाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


पहले परीक्षाएं 15 अक्तूबर से शुरू होनी थीं। यूजी परीक्षाओं के लटके परिणाम, तीसरे बैच के पहले सेमेस्टर के खराब रिजल्ट और उसके बाद इसे संशोधित कर घोषित करने के कारण समय बढ़ाना पड़ा है। संभावित शेडयूल विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन


डेटशीट शेडयूल में किसी तरह की परीक्षाओं की डेट क्लैश होने या गलत तारीख तय होने की सूरत में आपत्तियां भी एचपीयू ने मांगी हैं। इन्हें कॉलेज प्राचार्य और शिक्षकों को 30 सितंबर तक विवि को भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपत्तियां आने और उनको दूर करने के बाद विवि परीक्षा शेडयूल फाइनल करेगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने माना कि इन परीक्षाओं का संभावित शेडयूल वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की होंगी परीक्षाएं

HP University Announce RUSA UG Examination Schedule.

25 अक्तूबर से यूजी इन परीक्षाओं में 2014 में बैठे रूसा सीबीसीएस यूजी कोर्स के दूसरे बैच के पांचवें सेमेस्टर की, 2015 के तीसरे बैच के तीसरे और 2016 में बैठे रूसा के चौथे बैच के पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। इसके अलावा अब तक चल रहे या पासआउट हो चुके बैच के छात्रों की रि-अपीयर परीक्षाएं भी इसी शेडयूल में शामिल हैं।

28 सितंबर तक आपत्तियां दर्ज करवाएं :  डॉ. नेगी
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कॉलेज प्राचार्य और शिक्षकों से अपील की है कि जारी किए गए यूजी कोर्स की सेमेस्टर परीक्षाओं के शेडयूल में किसी भी तरह की कमी पाए जाने को लेकर 30 सितंबर तक कॉलेज के माध्यम से विवि को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed