फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP University Announce RUSA First Semester Result.

एचपीयू ने घोषित किया फर्स्ट सेमेस्टर का रिजल्ट, 32 हजार हुए पास

Sat, 27 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 27 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
HP University Announce RUSA First Semester Result.

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने अक्तूबर-नवंबर-2015 में ली गई यूजी की रूसा सीबीसीएस के तहत प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम शुक्रवार देर शाम को घोषित कर दिया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सेमेस्टर परीक्षा में कुल अपीयर हुए करीब 40,132 छात्र-छात्राओं में से 32 हजार का परिणाम क्लीयर है। इसे छात्र रूसा यूजी छात्रों के लिए बनी वेबसाइट पर अपनी लॉगइन आईडी के माध्यम से देख सकते हैं। डॉ. नेगी ने कहा कि जो परिणाम घोषित नहीं हो पाया है, उसे कॉलेजों के माध्यम से सेटल किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए कॉलेजों में गठित रूसा गाइडेंस सेल के माध्यम से छात्र आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शेष बचे परीक्षा परिणाम को जल्द सेटल करने का प्रयास किया जाएगा। इनमें गलत रोलनंबर, सब्जेक्ट कोड और अवार्ड आने में देरी के मामले शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम सेमेस्टर के  घोषित इस परिणाम के बाद अब छात्र जिनकी रि-अपीयर है, वे 31 अगस्त तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि रूसा के दूसरे और चौथे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम को भी एक सप्ताह के भीतर घोषित कर दिया जाएगा। कहा कि 2015 में अक्तूबर माह में हुई प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के परिणाम में अंक विभाजन सहित परीक्षा प्रणाली और प्रश्न पत्र की सेटिंग में किए गए बदलाव के कारण देरी हुई है। इसी के मुताबिक इस परीक्षाओं को आयोजित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed