HPU: एमबीबीएस/बीडीएस की मेरिट लिस्ट जारी, यहां देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने विवि से संबद्ध सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस/बीडीएस कोर्स में शैक्षणिक सत्र-2016 में प्रवेश के लिए श्रेणीवार मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।
राज्य और मैनेजमेंट कोटा के तहत राष्ट्रीय स्तर की एनईईटी-2016-17 परीक्षा आधार पर मेरिट तैयार की गई है। इसी के मुताबिक प्रदेश के संस्थानों में मैनेजमेंट और स्टेट कोटा के तहत काउंसलिंग कर प्रवेश दिया जाएगा।
इस मेरिट सूची में सिर्फ उन्हीं परीक्षार्थियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने एनईईटी-2016 की परीक्षा का परिणाम आने के बाद विवि की वेबसाइट के माध्यम से फार्म भरे थे। विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने कहा कि इस मेरिट लिस्ट के जारी किए जाने के साथ ही प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेडयूल भी जारी कर दिया गया है।
यहां क्लिक कर देखें मेरिट लिस्ट
एचपीयू एमबीबीएस/बीडीएस संयुक्त मेरिट में अमोल सूद ने किया टॉप
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा शाखा द्वारा बुधवार को एनईईटी-2016 परीक्षा के आधार पर राज्य की श्रेणीवार मेरिट लिस्ट जारी की है। एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए विवि ने श्रेणीवार मेरिट लिस्ट जारी की है। इस मेरिट में अमोल सूद ने एनईईटी में 640 अंक अर्जित कर राज्य मेरिट में टॉप करने वाले इस छात्र ने आल इंडिया एनईईटी में 56वां रैंक पाया है।
इसके आलवा आदित्य नाग ने 624 अंक ले आल इंडिया में 106वां और प्रदेश में दूसरा स्थान पाया है। उत्कर्ष कौशिक ने 601 अंक ले, आल इंडिया में 249वां स्थान व प्रदेश में तीसरा, आदित्य अदवित्य जसवाल ने 580 अंक ले आल इंडिया एनईईटी में 551 और राज्य मेरिट में चौथा स्थान पाया है। इसके अलावा पहले पांच में अरुण सिंह मनकोटिया ने 563 अंक अर्जित कर आल इंडिया में 1063वां स्थान जबकि राज्य मेरिट में पांचवां स्थान पाया है।
इसके अलावा राज्य की एमबीबीएस/बीडीएस की संयुक्त मेरिट में सिद्धार्थ शर्मा ने 552 अंक ले छठा, अक्षित शर्मा ने 549 ले 7वां, आदित्य चड्डा ने 547 अंक ले आठवां, अभिनव शर्मा ने 543 अंक ले नौवां स्थान और सौरभ कुमार चौहान ने एनईईटी में 540 अंक अर्जित कर राज्य की जारी मेरिट में दसवां स्थान पाया है। मेरिट सूची में इसके अलावा पहले बीस स्थान पर रहे परीक्षार्थियों में क्रमश: श्रेया शोत्रा, अनिष ठाकुर, दीपिका ठाकुर, आदिति रावत, खुशबू जैन, गंदर्भ मेहता, कौशिकी सपाहिया, अर्पित सांबरा, तमन्ना नादा, स्वाति शर्मा शामिल है।
यहां देखें काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल
वेबसाइट पर छात्रों की जानकारी के लिए काउंसलिंग के लिए तय किए नियमों को भी विस्तार से उपलब्ध करवाया गया है। पात्र उम्मीदवारों को छात्रों को उसी विवि में 3 से 7 सितंबर तक विवि सभागार में आयोजित की जाने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा।
राज्य की इस मेरिट में कुल 2596 परीक्षार्थियों को शामिल किया गया है। मेरिट लिस्ट को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध करवाया गया है।
काउंसलिंग शेडयूल एमबीबीएस/बीडीएस प्रवेश
तिथि श्रेणी/वर्ग एचपीयू मेरिट रैंक
3 सितंबर सामान्य संयुक्त मेरिट आरक्षित/अनारक्षित श्रेणी 1 से 250
विकलांग 1 से 8
तिब्बती रिफ्यूजी बच्चे 1 से 2 सभी उम्मीदवार
4 सितंबर सामान्य संयुक्त मेरिट सभी श्रेणी 251 से 550
5 सितंबर सामान्य संयुक्त मेरिट सभी श्रेणी 551 से 1100
6 सितंबर सामान्य संयुक्त मेरिट सभी श्रेणी 1101 से 1800
7 सितंबर सामान्य संयुक्त मेरिट सभी श्रेणी 1801 से 2596