फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP University announce merit list for B.ed

एचपीयू ने जारी की बीएड की मेरिट लिस्ट, यहां देखें

Wed, 06 Jul 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 06 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
HP University announce merit list for B.ed

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 16 जून को आयोजित की गई बीएड की प्रवेश परीक्षा के 28 जून को नतीजे घोषित करने के बाद अब संकायवार व श्रेणीवार मेरिट सूची जारी कर दी है।  यह मेरिट www.hpuniv.in पर उपलब्ध करवाई गई है।

विज्ञापन


उक्त प्रवेश  परीक्षा में कुल 8325 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिसमें से कुल 7771 अभ्यर्थियों ने उक्त प्रवेश परीक्षा पास की है। परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने कहा कि कला एवं वाणिज्य संकाय की मेरिट सूची में 3908, नॉन-मेडिकल की मेरिट सूची में 2330 तथा मेडिकल संकाय की मेरिट सूची में 1533 अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीएड के निजी और सरकारी कॉलेजों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेडयूल विवि शिक्षा विभाग अलग से जारी करेगा। यह विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। इसलिए अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए उक्त बेवसाइट को देखें। जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष  0177-2833630, 0177-2833636 तथा  0177-2830891 से सम्पर्क कर सकते हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed