फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP University Announce MBBS Exam Schedule.

एचपीयू ने जारी किया एमबीबीएस परीक्षाओं का शेड्यूल, यहां देखें

Wed, 07 Dec 2016 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 07 Dec 2016 08:37 AM IST
विज्ञापन
HP University Announce MBBS Exam Schedule.

एचपीयू ने प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस कोर्स करने वाले छात्रों के फाइनल प्रोफेशनल (पांचवें सेमेस्टर) की परीक्षाओं का शेडयूल जारी दिया है। परीक्षाएं 13 दिसंबर से शुरू होंगी। ये 20 दिसंबर तक चलेंगी। पूरा शेड्यूल जल्द ही विवि की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रैक्टीकल परीक्षाएं कॉलेजों को अपने स्तर पर करवानी होंगी। परीक्षाओं को शेड्यूल कॉलेजों को भेज दिया गया है। एक जनवरी से बैच की इंटर्नशिप शुरू होनी है। मेडिकल शिक्षा के डीन ने विवि को चार दिसंबर से परीक्षाएं करवाने का प्रस्तावित शेड्यूल विवि को भेजा था।
विज्ञापन


इस पर विवि ने असमर्थता जताई थी। एचपीयू को इसी माह परीक्षाएं करवाने के साथ फाइनल प्रोप का रिजल्ट भी घोषित करना होगा। तभी छात्र इंटर्नशिप शुरू कर पाएंगे। शेड्यूल जारी करने के साथ ही परीक्षा को लेकर असमंजस भी खत्म हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के दो सरकारी मेडिकल कॉलेजों इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में सौ-सौ के बैच में दो सौ छात्र पढ़ रहे हैं। शेष बचे समय में ही विवि को उत्तर पुस्तिकाओं के जांचने और कॉलेजों को प्रैक्टीकल परीक्षाएं करवानी होंगी।

परीक्षा का शेड्यूल तय : डॉ. नेगी
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि परीक्षा का शेडयूल तय कर जारी कर दिया है। 13 दिसंबर से सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग और परिणाम भी दिसंबर में ही घोषित कर दिया जाएगा। न्यायालय के आदेशों के मुताबिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी, ताकि छात्र एक जनवरी से इंटर्नशिप शुरू कर सकें।


पांचवें सेमेस्टर में सात थ्योरी परीक्षाएं
एमबीबीएस के पांचवें सेमेस्टर में सात थ्योरी परीक्षाएं और चार प्रैक्टीकल होते हैं। साढ़े पांच साल के एमबीबीए कोर्स में साढ़े चार साल पांच सेमेस्टर होते हैं। एक साल में इंटर्नशिप होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed