फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP University Announce Interview Schedule for Posts in Library and Hostels.

HPU: हॉस्टल-लाइब्रेरी में पद भरने के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी, देखें

Sat, 10 Sep 2016 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 10 Sep 2016 08:54 AM IST
विज्ञापन
HP University Announce Interview Schedule for Posts in Library and Hostels.

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने छात्रावासों और पुस्तकालयों में खाली पड़े विभिन्न पद भरने के लिए साक्षात्कार का शेड्यूल तय कर लिया है। विवि के कुलसचिव डा. पंकज ललित द्वारा शुक्रवार को जारी किए शेड्यूल के मुताबिक 27 से लेकर तीस सितंबर तक अलग अलग पदों के लिए अनुक्रमांक के हिसाब से तिथि तय की गई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पात्र पाए जाने पर अलग से सूचना पत्र भेज कर दी गई है। यदि किसी को यह न मिले तो वह 24 से 26 सितंबर तक विवि की भर्ती शाखा या उनके कार्यालय संपर्क कर सकते हैं। उन्हें पात्र पाए जाने की स्थिति में डुप्लीकेट रोलनंबर जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए उम्मीदवार को अपने साथ मूल प्रमाण पत्र और उनकी छाया प्रतियां साथ लानी होंगी। विवि के फैकल्टी गेस्ट हाउस में सुबह साढ़े दस बजे से तय तिथि को साक्षात्कार शुरू हो जाएंगे। इनमें पुस्तकालय परिचर लाइब्रेरी अटेंडेंट के आठ पदों सहित माली और हास्टल अटेंडेंट का एक एक पद भरा जाना है। इस संदर्भ में विवि की वेबसाइट पर भी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है साक्षात्कार का शेड्यूल

HP University Announce Interview Schedule for Posts in Library and Hostels.

पद का नाम (आधार)                      श्रेणी/उप श्रेणी एक पद         साक्षात्कार की तिथि
छात्रावास परिचर ( दैनिक वेतन भोगी)     अन्य पिछड़ा वर्ग( एक पद)        27 सितंबर
माली ( दैनिक वेतन भोगी)                  अनुसूचित जाति (एक पद)           28 सितंबर
कनिष्ठ पुस्तकालय परिचर (अनुबंध)         अनुसूचित जाति(एक पद)           28  सितंबर
                                                        101 से 128        
                                                ओबीसी (दो पद ) 129 से 150        28 सितंबर
कनिष्ठ पुस्तकालय परिचर, अनुबंध     जनरल(दो पद), 151 से 224           28 सितंबर
कनिष्ठ पुस्तकालय परिचर, अनुबंध     जनरल (दो पद )225 से 248           30 सितंबर
कनिष्ठ पुस्तकालय परिसर, दैनिक भोगी  एसटी (एक पद) 251 से 267        30 सितंबर                          

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed