HPU: हॉस्टल-लाइब्रेरी में पद भरने के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी, देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने छात्रावासों और पुस्तकालयों में खाली पड़े विभिन्न पद भरने के लिए साक्षात्कार का शेड्यूल तय कर लिया है। विवि के कुलसचिव डा. पंकज ललित द्वारा शुक्रवार को जारी किए शेड्यूल के मुताबिक 27 से लेकर तीस सितंबर तक अलग अलग पदों के लिए अनुक्रमांक के हिसाब से तिथि तय की गई है।
उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पात्र पाए जाने पर अलग से सूचना पत्र भेज कर दी गई है। यदि किसी को यह न मिले तो वह 24 से 26 सितंबर तक विवि की भर्ती शाखा या उनके कार्यालय संपर्क कर सकते हैं। उन्हें पात्र पाए जाने की स्थिति में डुप्लीकेट रोलनंबर जारी कर दिए जाएंगे।
व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए उम्मीदवार को अपने साथ मूल प्रमाण पत्र और उनकी छाया प्रतियां साथ लानी होंगी। विवि के फैकल्टी गेस्ट हाउस में सुबह साढ़े दस बजे से तय तिथि को साक्षात्कार शुरू हो जाएंगे। इनमें पुस्तकालय परिचर लाइब्रेरी अटेंडेंट के आठ पदों सहित माली और हास्टल अटेंडेंट का एक एक पद भरा जाना है। इस संदर्भ में विवि की वेबसाइट पर भी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।
यह है साक्षात्कार का शेड्यूल
पद का नाम (आधार) श्रेणी/उप श्रेणी एक पद साक्षात्कार की तिथि
छात्रावास परिचर ( दैनिक वेतन भोगी) अन्य पिछड़ा वर्ग( एक पद) 27 सितंबर
माली ( दैनिक वेतन भोगी) अनुसूचित जाति (एक पद) 28 सितंबर
कनिष्ठ पुस्तकालय परिचर (अनुबंध) अनुसूचित जाति(एक पद) 28 सितंबर
101 से 128
ओबीसी (दो पद ) 129 से 150 28 सितंबर
कनिष्ठ पुस्तकालय परिचर, अनुबंध जनरल(दो पद), 151 से 224 28 सितंबर
कनिष्ठ पुस्तकालय परिचर, अनुबंध जनरल (दो पद )225 से 248 30 सितंबर
कनिष्ठ पुस्तकालय परिसर, दैनिक भोगी एसटी (एक पद) 251 से 267 30 सितंबर