HPU ने जारी किया एंट्रेस टेस्ट शेड्यूल, देखें और करें तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय के नए अकादमिक सेशन 2017-18 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 22 अप्रैल तक पीजी सेंटर के विभिन्न विभागों में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि तय की गई है। 22 मई से 7 जून तक प्रवेश परीक्षा आधारित विभागों की प्रवेश परीक्षाएं होंगी।
बीस जून तक प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित करने की तिथि तय है। प्राप्तांक के आधार पर तीन जुलाई से साक्षात्कार, काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। दस जून से सब्सिडाइज्ड सीटों की काउंसलिंग होगी। शेड्यूल को विवि की वेबसाइट पर डाला गया है।
विवि ने संभावित शेड्यूल जारी किया है, मगर प्रवेश परीक्षाओं और आवेदन की तिथियों में बदलाव संभव है। अकादमिक शेड्यूल में नए सत्र से रूसा सीबीसीएस पीजी कोर्स में लागू करने का कोई हवाला नहीं है, मगर विवि स्तर पर इस नई प्रणाली को लागू करने की तैयारियां जरूरी की जा रही हैं।
पीजी में रूसा लागू करने की चल रही तैयारी
प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान का कहना है कि पीजी में रूसा सीबीसीएस को यूजीसी के तय मानकों और प्रारूप के मुताबिक लागू करने की तैयारियां चल रही हैं। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। सिलेबस तैयार किए जा रहे हैं।
यहां देखें, किस विषय में क्या है आवेदन की आखिरी तिथि
शेड्यूल में एमएमसी, एमएससी फिजिक्स/केमिस्ट्री/बॉटनी/जियोलॉजी/ जियोग्राफी/गणित, एमए फिजिकल एजूकेशन/इंग्लिश/सोशल वर्क एमएड, डीएचआरडी, पीजी डीएमसी, एलएलबी तीन वर्षीय कोर्स, एमबीई, एमए हिंदी ट्रांसलेशन, संस्कृत, म्यूजिक, इकनोमिक्स, सोशियोलॉजी, लोक प्रशासन, राजनीनि शास्त्र, साइकोलॉजी, इतिहास, विजुअल आर्ट पेंटिंग, योगा स्टडीज, एमए ग्रामीण विकास और एमकॉम में प्रवेश को 22 अप्रैल तक आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई है।
अन्य कोर्स के लिए 15 मई अंतिम तिथि तय की गई है। एमफिल/ एलएलएम /डिप्लोमा इन ऑर्गेनाइजेशनल साइकोलॉजी, एनवायरनमेंटल साइकोलॉजी, क्लीनिकल साइकोलॉजी और डिप्लोमा इन आरएस एंड जीआईएस में प्रवेश को 9 सितंबर अंतिम तिथि रहेगी।
इस तारीख से शुरू होंगी सेमेस्टर परीक्षाएं
विवि की पीजी कोर्स के पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 नवंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक और दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की रि-अपीयर परीक्षाएं 6 जून से 30 जून तक होंगी।
185 दिन होगा शिक्षण कार्य
नए शैक्षणिक सत्र 2017-18 में कुल 185 टीचिंग डे होंगे। इसमें 50 दिन की सर्दियों की छुट्टियां एक जनवरी से 18 फरवरी तक जबकि ग्रीष्मकालीन अवकाश 6 दिन का होगा, जो 20 जून से 25 जून तक होगा।