{"_id":"595739fb4f1c1b1c6e8b4a65","slug":"hp-university-announce-bed-entrance-test-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, 7 को आएगी मैरिट लिस्ट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, 7 को आएगी मैरिट लिस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने विवि से संबद्ध निजी और सरकारी कॉलेजों में प्रवेश के लिए पांच जून को आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। प्रदेश भर के 33 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन
अब एचपीयू सात जुलाई को बीएड की श्रेणीवार मेरिट सूची जारी कर देगा, इसके एक सप्ताह के भीतर विवि प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल भी जारी कर देगा। इस परीक्षा के लिए कुल 12,801 छात्र-छात्राओं को रोलनंबर जारी किए गए थे, इनमें से 12,247 ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है जिसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि इसी प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांक और श्रेणीवार मेरिट सूची के मुताबिक ही काउंसलिंग की प्रक्रिया संचालित होगी।
विज्ञापन
जिसमें विवि से संबद्ध प्रदेश भर के 75 निजी और सरकारी कॉलेजों की करीब आठ हजार सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एचपीयू पहले की तरह से सेंट्रालाइज्ड काउंसलिंग आयोजित करेगा, जिसे जल्द तैयार कर विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।