फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP University announce Bed enterance test result.

बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित, इस दिन जारी होगी मैरिट

Thu, 30 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 30 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
HP University announce Bed enterance test result.
विवि पांच जुलाई को परिणाम के आधार पर प्रवेश परीक्षा शाखा श्रेणी और संकाय वार मेरिट लिस्ट जारी करेगा। - फोटो : Demo pic

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, धर्मशाला में शिक्षा विभाग के बीएड संस्थान सहित विवि से संबद्ध प्रदेशभर के निजी बीएड कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड कोर्स के लिए हुई प्रवेश परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी कर विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

विज्ञापन


विवि पांच जुलाई को परिणाम के आधार पर प्रवेश परीक्षा शाखा श्रेणी और संकाय वार मेरिट लिस्ट जारी करेगा। इसके साथ ही विवि कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगा। इसे विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन


विवि के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने कहा कि बीएड की इस प्रवेश परीक्षा में निजी और सरकारी विवि से संबद्ध सभी बीएड कॉलेजों के लिए 16 जून को 29 परीक्षा केंद्रों में हुई प्रवेश परीक्षा में 8,325 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका परिणाम विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध करवाया गया है। इन्हीं परीक्षार्थियों में से बीएड कोर्स की कुल 8,500 सीटों के लिए विवि में काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।


इसका शेड्यूल जल्द तय कर जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रेणी और संकाय वार जारी होने वाली मेरिट लिस्ट के आधार पर ही काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

Published By Ashok Chauhan

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed