फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP University Announce B.ed Admission Schedule.

बीएड प्रवेश परीक्षा 5 जून को, यहां जानें एडमिशन से जुड़ी हर अपडेट

Mon, 17 Apr 2017 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 17 Apr 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
HP University Announce B.ed Admission Schedule.

प्रदेशभर के सरकारी और निजी कॉलेजों में बीएड करने के लिए प्रवेश परीक्षा पांच जून को करवाई जा रही है। दो वर्षीय कोर्स की प्रवेश परीक्षा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से करवाई जा रही है। छात्र ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से भी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


एचपीयू ने छात्रों के लिए बीएड के लिए ऑनलाइन मिलने वाले प्रोस्पेेक्टस एवं एप्लीकेशन फार्म को विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। वहीं प्रवेश परीक्षा में मेरिट के आधार पर छात्रों को सरकारी और निजी कॉलेजों में निर्धारित सीटों पर उम्मीदवारों को दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन


बीएड प्रवेश परीक्षा का ऑनलाइन एप्लीकेशन फार्म भरने की अंतिम तिथि 18 मई है। इसके अलावा विवि ने छात्रों को ऑनलाइन फीस भुगतान की सुविधा दी है। क्रेडिट, डेबिट के साथ ऑनलाइन फीस जमा करवाने के साथ चालान से भी फीस का भुगतान कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, विवि के परीक्षा नियंत्रक जेसी नेगी का कहना है कि वेबसाइट पर प्रोस्पेक्टस उपलब्ध हैं। छात्र साइट पर जाकर पूरी प्रक्रिया भर फार्म भर सकते हैं।

300 रुपये बढ़ गई फीस
एप्लीकेशन फार्म भरने के लिए सामान्य वर्ग और ओबीसी के लिए फीस 900 रुपये है। वहीं एसटी/एससी और अन्य वर्गों के लिए यह फीस 450 रुपये है। पिछले साल सामान्य वर्ग के लिए 600 रुपये और अन्य के लिए 300 रुपये थी। 


15 फीसदी सीटें अन्य राज्यों के लिए निर्धारित
सरकारी और निजी कॉलेजों में बीएड करने के लिए 15 सीटें अन्य राज्यों के लिए हैं। जबकि 85 फीसदी सीटें हिमाचली बोनोफाइड के लिए हैं। वहीं जम्मू कश्मीर के छात्र भी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed