{"_id":"590216354f1c1bbc62c0c8e1","slug":"hp-university-admission-schedule-for-pg-courses","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू में पीजी कोर्सों में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू, देखें शेड्यूल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू में पीजी कोर्सों में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू, देखें शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 29 Apr 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू में पीजी कोर्सों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए 15 मई अंतिम तारीख तय की गई है। प्रदेश विश्वविद्यालय ने कैंपस पीजी सेंटर और प्रदेश भर के कॉलेजों में चल रहे स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रोस्पेक्टस और फार्म विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
विज्ञापन
विवि की अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. गिरिजा शर्मा ने कहा कि छात्र तय तारीख से पूर्व ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी कोर्सों के लिए इस बार ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। छात्र घर बैठे ही मनपसंद कोर्स के लिए आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने से संबंधित जानकारी ऑनलाइन प्रोस्पेक्टस में दी गई है।
विज्ञापन
प्रोस्पेक्टस में हर कोर्स की सब्सिडाइज्ड, नॉन सब्सिडाइज्ड और आरक्षित सीटों का ब्योरा भी दिया गया है। वहीं, विश्वविद्यालय के पीजी कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं का शेडयूल भी जारी कर दिया गया है। ये परीक्षाएं 31 मई से 17 जून तक चलेंगी। उन कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं होगी, जहां सीटों के लिए कम आवेदन आएंगे।
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा का परिणाम एक जुलाई को घोषित होगा। परिणाम और मेरिट पर सब्सिडाइज्ड सीटों पर प्रवेश के लिए काउंसलिंग और साक्षात्कार होंगे। सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया 10 से 14 जुलाई और नॉन सब्सिडाइज्ड सीटों के लिए 18 जुलाई को शुरू होगी।
कोर्स प्रवेश परीक्षा
विजुअल /ट्रांसलेशन/ म्यूजिक 31 मई
पीजीडीएमसी/डीएचआरडी 01 जून
एमए सोशल वर्क/ इंग्लिश 02 जून
एमए फिजिकल एजूकेशन/एमपीईएड 03, 04, 05 जून
साइकोलॉजी/इतिहास 06 जून
एमएससी फिजिक्स/बॉटनी/केमिस्ट्री 07 जून
एमएमसी/एमएससी मैथ 08 जून
ग्रामीण विकास/ योगा 10 जून
एलएलबी/एमएससी जूलॉजी 12 जून
एमकॉम/एमए बीई 13 जून
एमए अर्थशास्त्र/समाज शास्त्र 14 जून
लोक प्रशासन, राजनीति शास्त्र 15 जून
एमएड/ एमएससी जियोग्राफी 16 जून
एमए हिंदी /संस्कृत 17 जून
जूनियर लाइब्रेरी अटेंडेंट के साक्षात्कार का रिजल्ट घोषित
जूनियर लाइब्रेरी अटेंडेंट के पदों को भरने के लिए हुए साक्षात्कार का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसे विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया है। विवि के रजिस्ट्रार डॉ. पंकज ललित ने यह जानकारी दी।