{"_id":"57d40b0f4f1c1b3d3b31b84d","slug":"hp-tgt-non-medical-tet-and-language-teacher-tet","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरूजी बनने के लिए टेट में 13 हजार ने आजमाई किस्मत","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
गुरूजी बनने के लिए टेट में 13 हजार ने आजमाई किस्मत
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Mon, 12 Sep 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दूसरे चरण की अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया। प्रदेशभर के 52 परीक्षा केंद्रों में सुबह और सायंकालीन सत्र में करीब 13 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। शनिवार सुबह के सत्र में दस से साढ़े 12 बजे तक टीजीटी नॉन मेडिकल, जबकि शाम को दो से साढ़े चार बजे तक भाषा अध्यापक की टेट परीक्षा हुई।
विज्ञापन
टीजीटी नॉन मेडिकल के लिए कुल 7843 आवेदन आए थे, जबकि 686 आवेदन रद्द होने के बाद 7157 आवेदकों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। वहीं भाषा अध्यापक के लिए 6831 आवेदनों में से 518 आवेदन रद्द हुए, जबकि 6313 आवेदकों को बोर्ड ने प्रवेश पत्र जारी किए।
विज्ञापन
उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि शनिवार को दो सत्रों में टीजीटी नॉन मेडिकल और भाषा अध्यापकों की टेट परीक्षा ली गई है। तीन चरणों में आयोजित टेट परीक्षा में रविवार को सबसे अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। रविवार को
विज्ञापन
प्रदेशभर के सर्वाधिक 138 परीक्षा केंद्रों में टीजीटी आर्ट्स की टेट परीक्षा होगी। सुबह के सत्र में होने वाली इस परीक्षा में प्रदेश भर में 35 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं दूसरे सत्र में 53 परीक्षा केंद्रों में टीजीटी मेडिकल की परीक्षा में पांच हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।