फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Technical University announce counselling schedule for pharmacy, mba and btech.

HPTU: फार्मेसी, बीटेक, एमबीए के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी

Thu, 02 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 02 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
 HP Technical University announce counselling schedule for pharmacy, mba and btech.
स्नातकोत्तर एमबीए, एमसीए, एम-फार्मेसी और एमटेक के लिए 11 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं। - फोटो : Demo pic

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय ने इंजीनियरिंग, फार्मेसी, एमबीए और एमबीए कक्षाओं में डायरेक्ट और लेटरेल एंट्री प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। फार्मेसी के लिए 15 जून, बीटेक के लिए 25 जून तक आवेदन होगा।

विज्ञापन


स्नातकोत्तर एमबीए, एमसीए, एम-फार्मेसी और एमटेक के लिए 11 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं। तकनीकी विश्वविद्यालय 2016-17 के लिए विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश पत्रिका जारी कर दी है। विवि ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया एक जून से शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए निर्धारित तारीख तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विवि काउंसलिंग से विभिन्न स्नातक तथा स्नातकोतर पाठ्यक्रमों में प्रवेश देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए किस विषय के लिए कब होगी काउंसलिंग

 HP Technical University announce counselling schedule for pharmacy, mba and btech.
स्नातकोतर पाठ्यक्रमों में एमटेक में प्रवेश 18 जुलाई से, एम-फार्मेसी 20 जुलाई, एमबीए 16 जुलाई, एमसीए 18 जुलाई से प्रारंभ होगा। - फोटो : Demo pic

विश्वविद्यालय से जुड़े सरकारी एवं निजी 16 इंजीनियरिंग महाविद्यालय, 13 फार्मेसी, 1 बी-फार्मेसी आयुर्वेदा, 8 एमबीए, 2 एमसीए, 4 एम-फार्मेसी तथा 5 एमटेक महाविद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया इस काउंसलिंग से होगी।

विश्वविद्यालय इस वर्ष विभिन्न पाठ्यक्रमों मे प्रवेश 50 फीसदी सीटों के लिए निर्धारित राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। शेष 50 प्रतिशत सीटों का प्रवेश एचपीसीईटी-2016 के आधार पर होगा। यदि सीटें खाली रहीं तो जमा दो, अथवा स्नातक परीक्षा में निर्धारित न्यूनतम तथा प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवेश मिलेगा।

बी-फार्मेसी तथा बी-फार्मेसी आयुर्वेदा के लिए काउंसलिंग का प्रथम चरण एचपीसीईटी-2016 के आधार पर 22 जून, बीटेक डायरेक्ट एंट्री में प्रवेश जेईई के आधार पर 4 जुलाई से होगा। स्नातकोतर पाठ्यक्रमों में एमटेक में प्रवेश 18 जुलाई से, एम-फार्मेसी 20 जुलाई, एमबीए 16 जुलाई, एमसीए 18 जुलाई से प्रारंभ होगा।

फार्मेसी के लिए 15 जून, बीटेक के लिए 25 जून तक आवेदन होगा। स्नातकोत्तर एमबीए, एमसीए, एम-फार्मेसी और एमटेक के लिए 11 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं। तकनीकी विश्वविद्यालय ने 2016-17 के लिए विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश पत्रिका जारी कर दी है।- प्रो एनएन शर्मा, डीन एकेडमिक, हिप्र टेक्निकल यूनिवर्सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed