फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Technical University announce admission and counselling schedule.

HPTU: स्नातकोत्तर कक्षाओं का काउंसलिंग शेड्यूल जारी, देखें

Sat, 09 Jul 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 09 Jul 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
HP Technical University announce admission and counselling schedule.

हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर ने स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। यूनिवर्सिटी ने काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र अभ्यर्थियों से 11 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन


काउंसलिंग के आधार पर ही प्रदेश भर के कॉलेजों में चल रहे एमबीए, एमसीए, एम-फार्मेसी और एम-टेक कोर्सों में दाखिला मिलेगा। सबसे पहले 16 जुलाई को एमबीए में प्रवेश के लिए काउंसलिंग होगी। इसके बाद 18 जुलाई को एमटेक और एमसीए के लिए काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन


जबकि, 20 जुलाई को एम-फार्मेसी के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। सबसे अंत में एमसीए लेटरल एंट्री की 30 जुलाई को काउंसलिंग होगी। स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा और प्रदेश प्रवेश परीक्षा के आधार पर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विषयों का ये रहेगा एडमिशन शेड्यूल

HP Technical University announce admission and counselling schedule.

एमबीए में सबसे पहले केट, सी-मेट और बाद में एचपीसीईटी की मेरिट पर दाखिला दिया जाएगा। इसी तरह एमटेक में गेट और एचपीसीईटी, जबकि एम-फार्मेसी के लिए जी-पैट और एचपीसीईटी की मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा।

वर्तमान में प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर के अधीन एमटेक के पांच महाविद्यालय, एमबीए के 8, एम-फार्मेसी के 4, जबकि एमसीए के दो  महाविद्यालय समेत कुल 19 कॉलेज चल रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर ने स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र अभ्यर्थियों से 11 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।-डॉ. एनएन शर्मा, डीन अकेडमिक, हिप्र. टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed