फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Takniki Shiksha Board Third round counselling for ITI Admission

तीसरे राउंड की काउंसलिंग में सभी अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग

Mon, 09 Jul 2018 05:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर) Updated Mon, 09 Jul 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
HP Takniki Shiksha Board Third round counselling for ITI Admission

तकनीकी शिक्षा बोर्ड और तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने आईटीआई में प्रवेश के लिए दूसरे राउंड के बाद तीसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू कर दी है। यह 17 से 22 जुलाई तक होगी। इसमें पहले और दूसरे राउंड में सीट से वंचित रहे अभ्यर्थी भी भाग ले सकते हैं। खाली सीटों की सूची में रोस्टर की व्यवस्था न होने से बच्चे और अभिभावक असमंजस में हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के लिए पहले और दूसरे राउंड की काउंसलिंग हो चुकी है। पहले राउंड की काउंसलिंग से खाली सीटों की सूची समय पर जारी न करने और दूसरे राउंड के लिए अभ्यर्थियों को समय न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


खाली सीटों पर आरक्षित वर्ग जैसे अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आईआरडीपी और सामान्य वर्ग के लिए कोई रोस्टर की व्यवस्था नहीं है। इससे प्रदेश के सैकड़ों बच्चे और उनके अभिभावक असमंजस में हैं। तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने दूसरे राउंड की काउंसलिंग आठ जुलाई को बंद कर दी है। दूसरे राउंड की काउंसलिंग में खाली रही सीटों की सूची 11 जुलाई को जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीआई चयन कमेटी के चेयरमैन संजय गुप्ता का कहना है कि आईटीआई में प्रवेश और काउंसलिंग के लिए रोस्टर की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि दूसरे राउंड की काउंसलिंग बंद कर दी गई है और तीसरे राउंड की काउंसलिंग 17 जुलाई से शुरू होगी। सभी अभ्यर्थी तीसरी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। चाहे वे पहले व दूसरे राउंड की काउंसलिंग से भी छूट गए हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed