फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hp takniki shiksha board online admission for d pharmacy polytechnic admission test 2021

तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने पैट, लीट, डी-फार्मेसी के लिए मांगे आवेदन

Mon, 02 Aug 2021 01:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, जाहू (हमीरपुर)
सुनील शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, जाहू (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 02 Aug 2021 01:42 PM IST
सार

प्रदेश में 15 सरकारी और नौ निजी बहुतकनीकी संस्थान हैं। डी फार्मेसी के दो सरकारी और 15 निजी संस्थान हैं। इनमें अभ्यर्थियों के मेरिट के आधार पर दाखिले होने हैं।

विज्ञापन
hp takniki shiksha board online admission for d pharmacy polytechnic admission test 2021
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा निदेशालय और बोर्ड ने पैट (पॉलीटेक्निक एंट्रेंस टेस्ट) और लीट (लेटरल एंट्री एंट्रेंस टेस्ट) के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। बोर्ड ने पैट और डी-फार्मेसी के लिए अंतिम तिथि 16 अगस्त और लीट के लिए 17 अगस्त निर्धारित की है। तीनों कोर्स के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पैट के लिए अभ्यर्थी का दसवीं पास और डी-फार्मेसी व लीट के लिए अभ्यर्थी का नॉन मेडिकल, मेडिकल में जमा दो पास होना अनिवार्य है। 

विज्ञापन


प्रदेश में 15 सरकारी और नौ निजी बहुतकनीकी संस्थान हैं। डी फार्मेसी के दो सरकारी और 15 निजी संस्थान हैं। इनमें अभ्यर्थियों के मेरिट के आधार पर दाखिले होने हैं। अभ्यर्थी आवेदन फीस ऑनलाइन क्रेडिट, डेबिट कार्ड और इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से जमा करवा सकते है। पैट और लीट के लिए सामान्य तथा ओबीसी वर्ग के लिए 650 रुपये, एससी-एसटी के लिए 400 रुपये फीस रखी गई है।
विज्ञापन


डी फार्मेसी में सामान्य तथा ओबीसी वर्ग के लिए 350, एससी-एसटी के लिए 250 रुपये फीस है। मेरिट के आधार पर 15 सरकारी और नौ निजी बहुतकनीकी संस्थानों व डी फार्मेसी के 2 सरकारी और 15 निजी संस्थानों में लगभग 10 हजार सीटें भरी जाएंगी। तकनीकी शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर दाखिले से संबंधित और काउंसलिंग का पूरा शेडयूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थी काउंसलिंग का शेडयूल और अन्य सारी जानकारी तकनीकी शिक्षा निदेशालय और बोर्ड की वेबसाइट से ले सकते हैं। तकनीकी शिक्षा निदेशक विजय चंदेल ने बताया कि पैट, लीट और डी फार्मेसी के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन आवेदन करते समय अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल पता डालें। उस पर ही एडमिशन से संबंधित जानकारी संदेश के माध्यम से मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed