फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Takniki Shiksha Board cancel affiliation of devasya polytechnic college

पॉलीटेक्निक कॉलेज की संबद्धता रद्द, प्रबंधन को भेजा था नोटिस

Sat, 28 Apr 2018 07:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Updated Sat, 28 Apr 2018 07:36 AM IST
विज्ञापन
HP Takniki Shiksha Board cancel affiliation of devasya polytechnic college

प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने हमीरपुर के देवसया पॉलीटेक्निक कॉलेज की संबद्धता रद्द कर दी है। बोर्ड ने इस संबंध में पत्र जारी कर कॉलेज प्रबंधन को संबद्घता रद्द करने की सूचना दे दी है।

विज्ञापन


साथ ही कॉलेज में प्रशिक्षण हासिल कर रहे प्रशिक्षुओं का रिकॉर्ड भी अपने पास मंगवा लिया है। बोर्ड ने यह कार्रवाई प्रशिक्षुओं की शिकायत के आधार पर कॉलेज की जांच करने के बाद की है। 
विज्ञापन


देवसया पॉलीटेक्निक कॉलेज हमीरपुर के प्रशिक्षुओं ने तकनीकी शिक्षा बोर्ड को कॉलेज में अनियमितताओं की शिकायत सौंपी थी। इस पर बोर्ड की टीम ने कॉलेज का निरीक्षण किया था। इस दौरान टीम ने पाया कि कॉलेज में भवन, लैब, हाजिरी, स्टाफ सहित अन्य कई खामियां पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कॉलेज में स्टाफ सदस्यों की हाजिरी का भी रिकॉर्ड ही नहीं था। कॉलेज के पंजीकृत भवन को बैंक ने विवाद के चलते सील किया था। इन सभी खामियों को लेकर तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने कॉलेज प्रबंधन से जवाब मांगा था, लेकिन, इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन उपयुक्त जवाब नहीं दे पाया था।


उधर, तकनीकी शिक्षा बोर्ड सचिव सुनील कुमार ने बताया कि देवसया पॉलीटेक्निक कॉलेज में अनियमितताओं को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इस पर कॉलेज प्रबंधन संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। ऐसे में कॉलेज की संबद्धता रद्द कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed