फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp state cooperative rural and agricultural bank apprentice clerk exam

निकटतम केंद्रों में बैंक छंटनी परीक्षा दे सकेंगे जनजातीय उम्मीदवार

Fri, 24 Feb 2017 01:03 AM IST
अशोक राणा/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Updated Fri, 24 Feb 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
hp state cooperative rural and agricultural bank apprentice clerk exam

एचपी स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर एंड रूरल बैंक की छंटनी परीक्षा देने वाले सैकड़ों जनजातीय उम्मीदवारों को शिक्षा बोर्ड ने बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने अपने मूल जिले से बाहर रह रहे परीक्षार्थियों को वर्तमान में रह रहे जिलों में ही स्थापित केंद्र में परीक्षा देने की अनुमति प्रदान की है। हालांकि इसके लिए परीक्षार्थी को औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

विज्ञापन


26 फरवरी को बैंक के एप्रेंटिस क्लर्क भर्ती परीक्षा होनी है। बर्फबारी के कारण रोहतांग दर्रा बंद होने से लाहौल-स्पीति और पांगी-किलाड़ के परीक्षार्थियों के अपने मूल जिलों में पहुंचना संभव नहीं है। ये बच्चे पढ़ाई के सिलसिले में अपने जिले से बाहर रह रहे हैं। इससे दिक्कतें पेश आ रही थीं, लेकिन बोर्ड ने इसमें राहत दे दी है।
विज्ञापन


बोर्ड ने आधार कार्ड के मुताबिक परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र उपलब्ध करवाया था। 21 फरवरी को बोर्ड ने वेबसाइट पर रोल नंबर अपडेट किए। परीक्षार्थियों को उनके स्थायी पते के आधार पर परीक्षा केंद्र उपलब्ध करवाया गया। जबकि लाहौल स्पीति समेत पांगी-किलाड़ के सैकड़ों छात्र पढ़ाई और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए अपने जिलों से बाहर रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा बर्फबारी के कारण रोहतांग दर्रा बंद होने से इतने कम समय के भीतर इन परीक्षार्थियों को अपने गृह जिलों में पहुंचना संभव नहीं है। कुछ परीक्षार्थियों ने भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जवाहर शर्मा से संपर्क किया। जवाहर शर्मा ने इस मसले को बोर्ड सचिव डा. विशाल शर्मा से उठाया। इस पर सचिव ने परीक्षार्थियों को राहत देते हुए परीक्षा केंद्र बदलने की अनुमति जारी कर दी है।

परीक्षा केंद्र बदलने को फैक्स से करें आवेदन
शिक्षा बोर्ड सचिव डा. विशाल शर्मा ने बताया कि केंद्र बदलने के लिए उम्मीदवार बोर्ड कार्यालय के फैक्स नंबर 01892-222817 पर अपने रोल नंबर और नाम के साथ ही नए परीक्षा केंद्र का जिक्र करें। 26 फरवरी को एंप्रेटिस क्लर्क के 113 पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। 

78 केंद्रों में होगी परीक्षा- प्रदेश भर के 78 परीक्षा केंद्रों में 26 फरवरी को हिमाचल प्रदेश स्टेट कोआपरेटिव एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक में एप्रेंटिस क्लर्क पदों की लिखित परीक्षा होगी। इन केंद्रों में परीक्षा संचालन को लेकर संबंधित स्कूल के लॉगइन आईडी पर दिशा-निर्देशों की सूचित सहित अभ्यर्थियों की सूची और हस्ताक्षर चार्ट अपलोड कर दिया गया है।

26 फरवरी को एंप्रेटिस क्लर्क के 113 पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा केंद्र बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org से संबंधित सामग्री को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा परीक्षा से संबंधित सामग्री को संबंधित स्कूल मुखिया या फिर प्राधिकृत कर्मचारी 26 फरवरी को उपमंडल कोषागार से नौ बजे प्राप्त कर सकते हैं।


स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षा 11 से एक बजे तक होगी। इसके लिए बिलासपुर में चार, चंबा सात, हमीरपुर पांच, कांगड़ा 16, किन्नौर तीन, कुल्लू चार, लाहौल स्पीति तीन, मंडी 11, शिमला नौ, सिरमौर सात, सोलन पांच और ऊना में चार परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed