{"_id":"5d31b6218ebc3e6c98748d5d","slug":"hp-public-service-commission-declared-hpas-2018-preliminary-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएएस प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित, 527 पास","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचएएस प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित, 527 पास
Fri, 19 Jul 2019 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 19 Jul 2019 05:53 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। लोक सेवा आयोग ने 26 मई को प्रदेश में विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा करवाई। 36,389 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें से 31,142 के आवेदन सही पाए गए। 17,489 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे।
विज्ञापन
इनमें से 527 ने परीक्षा पास की है। अब इन्हें मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा। आयोग की वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर अभ्यर्थियों को इसे 9 अगस्त तक आयोग के कार्यालय में जमा करवाना होगा। निर्धारित तिथि तक आवेदन जमा नहीं करवाने वाले अभ्यर्थियों को अपात्र करार दिया जाएगा।
विज्ञापन