बदलेगा पॉलीटेक्निक की सेमेस्टर परीक्षाओं का स्वरूप, विभाग ने लिया ये निर्णय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के पॉलीटेक्निक कॉलेजों में शीघ्र सेमेस्टर परीक्षाओं का स्वरूप बदलेगा। तकनीकी शिक्षा बोर्ड पॉलीटेक्निक की सेमेस्टर परीक्षाएं ऑनलाइन करवाएगा। इसके लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इसके अलावा सेमेस्टर पेपर में प्रश्नपत्र के स्वरूप में भी बोर्ड फेरबदल करेगा। सेमेस्टर परीक्षाओं में बदलाव से पूर्व तकनीकी शिक्षा बोर्ड पॉलीटेक्निक कॉलेजों के प्राचार्यों सहित कॉलेज के विभागाध्यक्षों और वरिष्ठ प्रशिक्षकों को इस संबंध में तैयार करेगा, जिससे बदलाव के बाद किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न सामने आए।
तकनीकी शिक्षा बोर्ड पॉलीटेक्निक की सेमेस्टर परीक्षाओं में कई फेरबदल करेगा। इसके लिए बोर्ड ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस कड़ी में कॉलेजों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। - सुनील कुमार, सचिव तकनीकी शिक्षा बोर्ड
प्रश्नपत्र के स्वरूप में भी होगा बदलाव
तकनीकी शिक्षा बोर्ड प्रश्नपत्र के स्वरूप में भी बदलाव करेगा। नए स्वरूप के अनुसार प्रश्नपत्रों को इस तरीके से तैयार किया जाएगा कि प्रश्नपत्र में पूरा पाठ्यक्रम शामिल हो सके। साथ ही प्रश्नपत्र में कठिन और आसान प्रश्नों में संतुलन बनाया जा सके।
तकनीकी शिक्षा बोर्ड पॉलीटेक्निक कॉलेजों के प्राध्यापकों, विभागाध्यक्षों और वरिष्ठ प्राध्यापकों को एग्जामिनेशन रिफोर्म्स इन पॉलीटेक्निक एजूकेशन विषय पर प्रशिक्षण दे रहा है।
सोमवार को सिविल, इलेक्ट्रिक, मेकेनिकल, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर असिस्टेंटशिप के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया। मंगलवार को कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग, फार्मेसी और इन्फार्मेशन टेक्नालॉजी के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।