हिमाचल में 150 पदों को भरेगा ये विभाग, शेड्यूल जल्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सैनिक कल्याण विभाग विभिन्न विभागों में 150 पदों पर पूर्व सैनिकों की भर्ती करेगा। विभिन्न विभागों में भरे जाने वाले इन पदों के विभाग जल्द ही शेड्यूल तय किया जाएगा।
इसके लिए विभाग पूर्व सैनिकों को कॉल लेटर भेजकर भर्ती की तिथि सहित अन्य जानकारी प्रदान करेगा। फिलहाल विभाग इन पदों के पात्र पूर्व सैनिकों की सूची तैयार कर रहा है। सूची तैयार करने के बाद इन्हें कॉल लेटर भेजकर साक्षात्कार को बुलाया जाएगा।
विभाग की ओर से विभिन्न विभागों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, लिपिक और मैट्रिक लेवल कर्मचारियों के पद भरे जाएंगे। इनमें जेओए के 30, लिपिकों के 40 और मैट्रिक लेवल कर्मचारियों के करीब 80 पद भरे जाएंगे।
विभिन्न विभागों में जेओए के अधिकतर पद खाली चल रहे हैं। पूर्व सैनिकों के कोटे से भरे जाने वाले जेओए के पदों के लिए पात्र अभ्यर्थी कम मिल रहे हैं। इस कारण हर बार जेओए की निकलने वाली भर्ती के पूरे पदों पर पूर्व सैनिक नहीं तैनात हो रहे हैं।
इन पदों के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर डिप्लोमा होना जरूरी है। पूर्व सैनिक किसी भी संस्थान से डिप्लोमा कर रहे हैं। विभाग ने पूर्व सैनिकों से किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ही डिप्लोमा करने की अपील की है।
इस संबंध में सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहन है कि विभिन्न विभागों में पूर्व सैनिकों के कोटे से करीब 150 पद भरे जाएंगे। इसके लिए विभाग पात्र पूर्व सैनिकों की सूची तैयार कर रहा है। जल्द ही उन्हें कॉल लेटर जारी कर साक्षात्कार की तिथि सहित अन्य जानकारी दी जाएगी।