फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt will Not Change fees Structure in Private Universities.

छात्रों को राहत, नहीं बढ़ेगी प्राइवेट यूनिवर्सिटीज की फीस

Wed, 10 Aug 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 10 Aug 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
HP Govt will Not Change fees Structure in Private Universities.

प्रदेश सरकार ने सत्र 2016-17 के लिए निजी विश्वविद्यालय की फीस में कोई बदलाव नहीं किया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक कोई भी निजी विश्वविद्यालय हिमाचल निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग की अनुमति के बिना नया कोर्स शुरू नहीं कर सकेगा।

विज्ञापन


निजी विश्वविद्यालय में ट्यूशन फीस को साल में दो बराबर इंस्टालमेंट में लिया जा सकेगा। हालांकि बिल्डिंग फंड, इंफ्रस्ट्रक्चर फंड, डेवलपमेंट जैसे फंड छात्रों से नहीं लिए जा सकेंगे। साथ ही प्रदेश सरकार ने साफ शब्दों में कहा है कि फाइनल ईयर के छात्रों के फीस में काशन मनी को हर हाल में सम्मिलित करना होगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही हास्टल की काशन मनी को 5000 और यूनिवर्सिटी की काशन मनी 10,000 रुपये निर्धारित कर दी है। आदेशों के मुताबिक निजी विवि को हिमाचली, बीपीएल और आईआरडीपी छात्रों के लिए 10 फीसदी सीटें आरक्षित रखनी होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन विवि पर लागू होंगे आदेश

HP Govt will Not Change fees Structure in Private Universities.

एपीजे, आईईसी इंडियन सेंटर यूनिवर्सिटी सोलन, श्री साईं यूनिवर्सिटी पालमपुर, बहारा यूनिवर्सिटी सोलन, शलूनी यूनिवर्सिटी सोलन, मानव भारती यूनिवर्सिटी सोलन, इंडस इंटरनल बडू साहिब यूनिवर्सिटी सिरमौर, कैरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी हमीरपुर, अर्नी यूनिवर्सिटी कंडाघाट, महाराज अग्रसेन यूनिवर्सिटी सोलन, अभिलाशी यूनिवर्सिटी मंडी, बद्दी यूनिवर्सिटी आदि शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed