फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt increase MBBS Fees upto 67 Thousand.

महंगी हो गई एमबीबीएस की पढ़ाई, 67 हजार ज्यादा लगेगी फीस

Sat, 15 Oct 2016 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 15 Oct 2016 11:30 AM IST
विज्ञापन
HP Govt increase MBBS Fees upto 67 Thousand.

हिमाचल के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अब एमबीबीएस की पढ़ाई महंगी हो गई है। राज्य सरकार ने इसी सत्र से 67 हजार रुपये फीस बढ़ा दी है। साढ़े पांच साल के कोर्स के लिए विद्यार्थियों को 1.93 लाख की बजाय 2.60 लाख रुपये चुकाने पडे़ंगे।

विज्ञापन


सरकार ने यह फीस बढ़ोतरी मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित फीस रिव्यू कमेटी की सिफारिश पर की है। वर्तमान में आईजीएमसी, टांडा और नाहन मेडिकल कॉलेज की तीन सौ सीटों पर एमबीबीएस की पढ़ाई कराई जा रही है।
विज्ञापन


सत्र शुरू होने से पहले नए कॉलेजों की फीस तय करने के लिए कैबिनेट के निर्देश पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में फीस रिव्यू कमेटी गठित हुई थी। इस बीच आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की ओर से बजट और आर्थिक नुकसान का हवाला देते हुए फीस बढ़ाने की सिफारिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी ने भी प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में समान फीस की सिफारिश कर दी। पहले साल की फीस 45 हजार से 60 हजार रुपये सालाना कर दी है। दूसरे से पांचवें साल की 37 हजार रुपये प्रति वर्ष की फीस को 50 हजार रुपये प्रति वर्ष कर दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने बताया कि नए और पुराने दोनों मेडिकल कॉलेजों में यही फीस स्ट्रक्चर होगा। हालांकि, यह फीस सिर्फ नए छात्रों पर ही लागू होगी। 

नए कॉलेजों में पांच लाख था फीस का प्रस्ताव

HP Govt increase MBBS Fees upto 67 Thousand.

पहले चार नए मेडिकल कॉलेजों की फीस को पांच लाख रुपये रखने की तैयारी थी। आईजीएमसी और टांडा कॉलेज में फीस को 45 व 37 हजार रखने का प्रस्ताव था। फीस ज्यादा होने के चलते सरकार के भीतर ही इसे लेकर आपत्ति सामने आ गई, जिसके बाद रिव्यू कमेटी ने एक समान फीस की सिफारिश की।  

अगले सत्र से शुरू होगा चंबा मेडिकल कॉलेज
वर्तमान में आईजीएमसी, टांडा और नाहन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई हो रही है। चंबा मेडिकल कॉलेज और ईएसआई मेडिकल कॉलेज मंडी अगले सत्र से शुरू होने हैं। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में भी एमबीबीएस की सौ सीटों पर पढ़ाई होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed