{"_id":"5847af1d4f1c1b2434448583","slug":"hp-govt-chowkidar-recruitment-in-secretariat","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म, इसी महीने आएगा चौकीदार भर्ती का रिजल्ट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इंतजार खत्म, इसी महीने आएगा चौकीदार भर्ती का रिजल्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 07 Dec 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
राज्य सचिवालय में फ्राश कम चौकीदार के 85 पदों के लिए हुए इंटरव्यू के रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म होने वाला है। चयन कमेटी ने रिजल्ट की कमियां दूर करने के बाद इसे मंजूरी के लिए सरकार को भेज दिया है। सूत्रों की मानें तो किसी भी तरह के कानूनी विवाद से बचने के लिए हरसंभव कमी को दूर कर रिजल्ट तैयार किया गया है। अब सरकार की मंजूरी के बाद इस महीने के अंत तक रिजल्ट आने की संभावना है।
विज्ञापन
करीब आठ महीने पहले प्रदेश सचिवालय में फ्राश कम चौकीदार के 85 पदों के लिए आवेदन मांगे गए। प्रदेश में बेरोजगारी का आलम यह रहा कि 85 पदों के लिए करीब 21 हजार युवाओं ने आवेदन किया। इतनी बड़ी संख्या में आवेदन आने से सचिवालय प्रशासन को इंटरव्यू करवाने में करीब तीन महीने का वक्त लग गया। इस दौरान आवेदन करने वाले 21 हजार में से साढ़े बारह हजार युवा ही इंटरव्यू देने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
तीन महीने की इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद रिजल्ट को मेरिट के आधार पर तैयार किया गया, लेकिन जब सरकार की मंजूरी को भेजा गया तो इसमें कुछ कमियां रह गईं। इसके चलते सरकार ने इसे वापस लौटा दिया। इस बीच, आवेदकों ने आरटीआई लगाना शुरू कर दिया। चूंकि, आवेदकों की संख्या ज्यादा थी, इसलिए कानूनी विवाद से बचने को सचिवालय प्रशासन ने हर संभावित नोटिफिकेशन तथा डायरेक्शन को ध्यान में रखते हुए रिजल्ट का रिव्यू किया।
विज्ञापन
इसके बाद अब रिजल्ट को अंतिम मंजूरी के लिए सरकार को भेजा है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि सरकार अगर मंजूरी देती है तो 85 पदों के लिए चयनित सूची जारी कर दी जाएगी। साथ ही हर पांच आवेदक पर एक चयनित युवा की वेटिंग लिस्ट भी जारी की जाएगी। अगर चयनित सूची में पहले से शामिल कोई युवा ज्वाइनिंग नहीं करता है तो वेटिंग लिस्ट के युवा को चयन सूची में शामिल किया जाएगा।