फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp electricity board will fill up 548 various posts

बिजली बोर्ड में नौकरी का मौका, भरे जाएंगे 548 नए पद

Sun, 22 Apr 2018 09:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 22 Apr 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
hp electricity board will fill up 548 various posts

राज्य बिजली बोर्ड में विभिन्न श्रेणियों के 548 नए पद भरे जाएंगे। बीते दिनों हुई बोर्ड की सर्विस कमेटी की बैठक में इन पदों को भरने की मंजूरी दी गई है। सभी भर्तियां अनुबंध आधार पर की जाएंगी। भर्तियां कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से की जाएंगी। 

विज्ञापन


बोर्ड के प्रबंध निदेशक जेपी कालटा ने बताया कि भर्तियां करने के लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ऐसे में सरकारी नौकरी के इंतजार में बैठे बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी राहत है। 

विज्ञापन

किस श्रेणी में कितने पद भरे जाएंगे

hp electricity board will fill up 548 various posts

बिजली बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक कनिष्ठ अभियंता के 250 पद, जूनियर आफिस असिस्टेंट आईटी के 150 पद, जूनियर आफिस असिस्टेंट अकाउंट्स के 50 पद, चालकों के 50 पद, स्टेनो टाइपिस्ट के 30 पद, अधीक्षक लेखा के 10 पद और जेडीएम के आठ पद भरे जाएंगे।

बोर्ड प्रबंधन द्वारा जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को आवेदन किया जाएगा। आयोग द्वारा भर्तियों के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। इसी विज्ञापन के माध्यम से सभी श्रेणियों को दिए जाने वाले वेतन का ब्योरा दिया जाएगा।

बिजली बोर्ड कर्मचारी इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष कुलदीप खरवाडा और महासचिव हीरा लाल वर्मा ने 548 नए पद भरने के लिए बोर्ड प्रबंधन का आभार जताया है। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा है कि इन पदों के भरने से बिजली बोर्ड में बीते लंबे समय से चल रही कर्मचारियों की कमी दूर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed