{"_id":"5883a2db4f1c1bfa7aeff9ac","slug":"hp-education-department-order-to-close-admission-in-two-subjects","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में अब नहीं पढ़ाए जाएंगे ये दो विषय, लगाई गई रोक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सरकारी स्कूलों में अब नहीं पढ़ाए जाएंगे ये दो विषय, लगाई गई रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 22 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाए जाने वाले विषयों साइकोलॉजी और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन को शिक्षा विभाग ने डाइंग सब्जेक्ट घोषित कर दिया है। शनिवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के स्कूलों में भविष्य में दोनों विषय में एडमिशन देने पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन
अब राज्य के चुनिंदा 44 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में ही ये दोनों विषय पढ़ाए जाएंगे। निदेशालय ने इन विषयों के लिए शिक्षकों की नई भर्ती और पदोन्नति पर भी विराम लगा दिया है। दोनों विषयों में विद्यार्थियों की घटती संख्या को देखते हुए निदेशालय ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
निदेशालय के मुताबिक प्रदेश के अन्य स्कूलों में अब इन विषयों को अलॉट नहीं किया जाएगा। भविष्य में शिक्षकों की भर्ती भी इन विषयों में नहीं की जाएगी। जिन 44 स्कूलों में विषयों को पढ़ाया जा रहा है, वहां भी शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने या अन्य कारणों से पद खाली होने का इंतजार किया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय के मुताबिक साइकोलॉजी विषय कांगड़ा, शिमला और सोलन जिला के सिर्फ 11 स्कूलों और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर और ऊना के 33 स्कूलों में ही पढ़ाया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने सभी उपनिदेशकों को इन स्कूलों में भी संबंधित विषयों के शिक्षकों के पद रिक्त होते ही जानकारी देने के आदेश दिए हैं।