{"_id":"59a010754f1c1bdd728b4779","slug":"hp-education-board-junior-office-assistant-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई हजार अभ्यर्थी नहीं दे पाएंगे जूनियर ऑफिस असिस्टेंट परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
ढाई हजार अभ्यर्थी नहीं दे पाएंगे जूनियर ऑफिस असिस्टेंट परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sat, 26 Aug 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड में भरे जाने वाले जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के 39 पदों की लिखित परीक्षा में ढाई हजार से अधिक आवेदनकर्ता नहीं बैठ पाएंगे। परीक्षा के लिए आवेदन करते समय उक्त अभ्यर्थियों ने आधे-अधूरे आवेदन भरे थे, जबकि कई अभ्यर्थियों ने आवेदन करते समय फीस जमा नहीं करवाई है।
विज्ञापन
रद्द हुए फार्मों के आवेदनकर्ताओं की सूची बोर्ड ने अपनी वेबसाइट www.hpbose.org पर अपलोड कर दी है। जानकारी के अनुसार स्कूल शिक्षा बोर्ड में जेओए (आईटी) के 39 पदों को भरने के लिए बोर्ड ने आवेदन मांगे थे। चार से 20 अगस्त तक आवेदन करने की तिथि बोर्ड ने निर्धारित की थी।
विज्ञापन
निर्धारित तिथि के अंदर बोर्ड को कुल 11654 आवेदन मिले। इसमें केवल 8876 आवेदन ही सही पाए गए, जबकि 2778 अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव अक्षय सूद ने बताया कि रद्द किए गए अभ्यर्थियों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन