तीन कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए बोर्ड दो नवंबर से करेगा ऑनलाइन पंजीकरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि एसओएस में मार्च 2021 में संचालित की जाने वाली आठवीं, दसवीं और जमा दो कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण दो नवंबर से किया जा रहा है। बिना विलंब शुल्क दो नवंबर से दो दिसंबर तक, 500 रुपये विलंब शुल्क सहित दो दिसंबर से 31 दिसंबर तक, जबकि 1000 रुपये विलंब शुल्क सहित 1 जनवरी 2021 से 31 जनवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण होगा।
जो परीक्षार्थी सत्र 2009 या इसके बाद स्कूल शिक्षा बोर्ड और राज्य मुक्त विद्यालय की परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण रहे हैं वे ट्रांसफर आफ क्रेडिट (टीओसी) के लाभ के साथ उक्त परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जो परीक्षार्थी एनआईओएस/सीबीएसई/अन्य बोर्ड से बारहवीं कक्षा में अनुत्तीर्ण रहे हैं वह भी इस परीक्षा के लिए टीओसी के लाभ के साथ राज्य मुक्त विद्यालय के अध्ययन केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अंकों में वृद्धि के लिए 24 तक जमा होंगे प्रमाण पत्र
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने कोविड-19 के दौर में परीक्षार्थियों को हो रही परेशानियों को देखते हुए छात्रों को राहत दी है। बोर्ड ने मार्च 2020 में संचालित दसवीं और जमा-2 कक्षा (नियमित, कंपार्टमेंट, श्रेणी सुधार, अतिरिक्त विषय) की परीक्षा के पुनर्निरीक्षण/पुनर्मूल्यांकन के फलस्वरुप जिन छात्रों के अंकों में वृद्धि हुई है।
उन्हें अपना मूल प्रमाण बोर्ड कार्यालय में जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई थी, लेकिन कई छात्र मूल प्रमाण बोर्ड कार्यालय में जमा नहीं करवा पाए हैं। बोर्ड ने छात्रों को अब 24 अक्तूबर तक अपने मूल प्रमाण पत्र बोर्ड कार्यालय में दस्ती तौर व डाक द्वारा प्राप्त होने पर स्वीकार करने का अवसर प्रदान किया गया है।