नहीं सताएगा 10वीं का मैथ, पूछे जाएंगे ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की मार्च-2017 में होने वाली वार्षिक परीक्षा में मैट्रिक कक्षा के गणित के पेपर का पैटर्न बदल सकता है। इसके लिए बोर्ड की एकेडमिक और वित्तीय बैठक में मुख्य रूप से चर्चा होगी। नए पैटर्न के अनुसार गणित के पेपर में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे।
इसके चलते जहां विद्यार्थियों को पेपर हल करने में आसानी होगी। वहीं गणित के पेपर में पास होने का हौव्वा भी खत्म होगा। यदि बोर्ड गणित के पेपर पैटर्न में बदलाव करता है तो प्रदेश भर के मैट्रिक के करीब डेढ़ लाख बच्चों को लाभ मिलेगा।
जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ कई वर्षों से मैट्रिक के गणित पेपर पेटर्न को बदलने की मांग उठा रहा है। इसको लेकर बोर्ड उच्च अधिकारियों के साथ कई बार बैठकें भी कर चुका है। सूचना के अनुसार संघ को बोर्ड ने 2017 में पेपर पैटर्न बदलने का आश्वासन दिया है।
इसको लेकर आगामी बोर्ड की एकेडमिक और वित्तीय बैठक में इसे हरी झंडी मिलने के बाद बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। बीओडी से हरी झंडी मिलने के बाद मैट्रिक के गणित के पेपर का नया पैटर्न लागू किया जाएगा।
20 फीसदी प्रश्न होंगे ऑब्जेक्टिव टाइप
गणित के पेपर में वर्तमान में करीब 30 से 35 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें दो से लेकर अधिकतर पांच नंबर का प्रश्न पेपर में होता है। इन सभी प्रश्नों को हल करने के लिए बच्चों को लंबा जमा-जोड़ करना पड़ता है।
नए पैटर्न के अनुसार मैट्रिक के गणित के पेपर में 20 फीसदी अंक ऑब्जेक्टिव टाइप पूछने की सिफारिश गणित अध्यापक संघ ने की है। इसके अलावा प्रत्येक यूनिट से पूछे जाने वाले प्रश्नों की संख्या और नंबरों का भी इसमें हिसाब दिया है।
गणित के पेपर पैटर्न को बदलने के लिए एकेडमिक में मामला दिया जाएगा। साथ ही एकेडमिक और वित्तीय बैठक में भी इस मामले को रखा जाएगा। बैठक में इस पर सहमति बनने के बाद इसे लागू किया जा सकेगा। -डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव स्कूल शिक्षा बोर्ड