कंपार्टमेंट वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर, अब खराब नहीं होगा साल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में जमा दो में कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उनका साल बर्बाद नहीं होगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दो या तीन जुलाई को जमा दो का परिणाम घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
यही नहीं, इसके लिए कसरत भी शुरू कर दी है। इसके तुरंत बाद मैट्रिक के कंपार्टमेंट वाले छात्रों का परिणाम भी शीघ्र घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने जून की 10 से 20 तारीख तक कंपार्टमेंट की परीक्षाएं ली हैं।
इस बार जमा दो में 14299 और दसवीं के 16616 विद्यार्थियों ने कंपार्टमेंट की परीक्षा दी है। जानकारी के अनुसार पूर्व में कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थियों की परीक्षा देरी से होने से परिणाम भी देरी से आते थे। इससे कंपार्टमेंट वाले छात्र-छात्राओं का एक साल खराब हो जाता था।
इस तारीख को आ सकता है रिजल्ट
लेकिन इस बार बोर्ड ने रिकॉर्ड कायम करते हुए जहां जून में कंपार्टमेंट की परीक्षा ली है। वहीं जुलाई में कंपार्टमेंट की परीक्षा का परिणाम भी निकालने का लक्ष्य रखा है। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि जमा दो कंपार्टमेंट की परीक्षा का परिणाम दो या तीन जुलाई को घोषित करने का बोर्ड ने लक्ष्य निर्धारित किया है।
27 जून से शुरू होगा मूल्यांकन कार्य
जमा दो और मैट्रिक की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बोर्ड के स्थापित 10 केंद्रों में 27 जून से शुरू होगा। इसके लिए बाकायदा बोर्ड ने मुख्य परीक्षक और उप परीक्षकों की नियुक्ति भी कर दी है।
बोर्ड ने आदेश जारी करते हुए विभिन्न परीक्षा केंद्रों में नियुक्त मुख्य परीक्षकों और उप परीक्षकों को समय पर अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा है। इसके लिए ड्यूटी पर लगाए गए अध्यापकों के संबंधित स्कूल प्रमुखों को समय पर स्कूलों से कार्यमुक्त करने के भी आदेश जारी किए हैं।