{"_id":"59a7988d4f1c1b1c278b488b","slug":"hp-board-rejected-3148-tet-applications","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के 3148 अभ्यर्थी नहीं दे पाएंगे टेट, रद्द हुए आवेदन, ये है वजह","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
प्रदेश के 3148 अभ्यर्थी नहीं दे पाएंगे टेट, रद्द हुए आवेदन, ये है वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की टीजीटी (आर्ट्स, नॉन मेडिकल, मेडिकल, शास्त्री, एलटी, जेबीटी) विषयों की परीक्षा 3148 अभ्यर्थी नहीं दे पाएंगे। इन अभ्यर्थियों की पात्रता को एचपी बोर्ड ने रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
बोर्ड ने यह कार्रवाई बिना फीस भरे अभ्यर्थियों पर की है। बोर्ड के सचिव अक्षय सूद के अनुसार बोर्ड ने टेट के लिए आवेदन मांगे थे। इनमें बोर्ड के पास कुल 71029 प्रवेश पत्र पहुंचे। इनमें 3148 अभ्यर्थियों ने फीस भरने की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया।
विज्ञापन
इसके चलते उनके आवेदनों को रद्द किया गया है। सचिव के अनुसार टेट को दो सत्रों में लिया जाएगा। इसमें तीन सितंबर को पहले सत्र में जेबीटी और दूसरे सत्र में शास्त्री टेट होगा। नौ सितंबर को पहले सत्र में टीजीटी (नॉन मेडिकल) और दूसरे सत्र में एलटी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
इसके अलावा 10 सितंबर को टीजीटी आर्ट्स और टीजीटी मेडिकल की परीक्षा क्रमश: पहले और दूसरे चरण में होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों के रोलनंगर बोर्ड ने वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।