फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp board practical exams from 17th feb 2017

इस तारीख से शुरू होंगी बोर्ड कक्षाओं की प्रेक्टिकल परीक्षाएं

Thu, 12 Jan 2017 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 12 Jan 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
hp board practical exams from 17th feb 2017
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड

राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की मैट्रिक और जमा दो की नियमित परीक्षार्थियों की प्रेक्टिकल परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। इसके अलावा राज्य के जनजातीय क्षेत्र पांगी, भरमौर और किन्नौर में प्रेक्टिकल परीक्षाएं मार्च-2017 की वार्षिक परीक्षाओं के बाद संबंधित स्कूलों में ही ली जाएंगी। मैट्रिक की प्रेक्टिकल परीक्षाएं 20 से 25 फरवरी, जबकि जमा दो की 17 फरवरी से एक मार्च तक होंगी। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि जनजातीय क्षेत्रों में प्रेक्टिकल परीक्षाओं की तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी।

विज्ञापन


सायंकालीन सत्र में होंगी एसओएस की वार्षिक परीक्षाएं
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की राज्य मुक्त विद्यालय के तहत आयोजित वार्षिक परीक्षाएं सायंकालीन सत्र में होगी। तीन मार्च से शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षाएं सायंकालीन सत्र में 1:45 से पांच बजे तक होंगी। एसओएस की आठवीं की परीक्षाएं चार से 18 मार्च, मैट्रिक की चार से 17 और जमा दो की तीन से 28 मार्च तक परीक्षाएं होंगी। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि एसओएस की वार्षिक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed