{"_id":"57ee75994f1c1bc01c57506b","slug":"hp-board-online-application-for-10th-and-12th-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू, ये रहेगी फीस","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू, ये रहेगी फीस
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड की मार्च 2017 में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए एक से 15 अक्तूबर तक ऑनलाईन फीस जमा करवाकर आवेदन किया जा सकता है। दसवीं के छात्रों के लिए 400 और जमा दो को 550 परीक्षा शुल्क निर्धारित किया है।
विज्ञापन
छात्रों की फीस स्कूलों के माध्ययम से ऑनलाईन ही जमा होगी। बोर्ड ने निर्धारित तिथि के बाद उम्मीदवारों की फीस न जमा करने के निर्देश भी दिए हैं। स्कूल क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड सहित ऑनलाईन गेटवे से भी फीस जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश स्टेट कॉपरेटिव बैंक और नेट बैंकिंग के माध्ययम से भी फीस जमा करवाने की सुविधा दी है। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि निर्धारित तिथि के अंदर स्कूल बच्चों की फीस जमा करवाएं।
विज्ञापन