{"_id":"58cfd1b24f1c1be5431a253e","slug":"hp-board-not-cancelled-math-exam-of-10th-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP BOARD: छात्र ध्यान दें, रद्द नहीं होगा गणित का पेपर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
HP BOARD: छात्र ध्यान दें, रद्द नहीं होगा गणित का पेपर
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 21 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की मार्च-2017 की चल रहीं वार्षिक परीक्षाओं में कई अफवाहें फैलाई जा रही हैं। इसके चलते सोमवार को पूरा दिन भी परीक्षा ड्यूटी स्टाफ, बोर्ड अधिकारी और बच्चे उलझे रहे।
विज्ञापन
सोमवार को पूरा दिन भी सोशल मीडिया में मैट्रिक के गणित के पेपर के रद्द होने का मैसेज घूमता रहा। मैसेज जिस किसी के भी फोन में पहुंचा, उसने तुरंत बोर्ड अधिकारियों और हेल्पलाइन नंबर पर फोन घुमा दिए।
विज्ञापन
सोमवार को पूरा दिन भी यह सिलसिला चलता रहा। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने स्पष्ट किया कि मैट्रिक के गणित विषय का पेपर रद्द नहीं हुआ है। सोशल मीडिया में इस संबंध में गलत जानकारी प्रेषित की जा रही है।
विज्ञापन