फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Board Increase rate of Paper Checking.

शिक्षा बोर्ड ने बढ़ाया मेहनताना, पेपर चेकिंग पर अब मिलेंगे इतने पैसे

Fri, 03 Feb 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Fri, 03 Feb 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
HP Board Increase rate of Paper Checking.

राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष और राजकीय अध्यापक संघ की बैठक वीरवार को हुई। बैठक में कर्मचारियों और छात्र हित के मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद प्रेस वार्ता करते हुए संघ के प्रदेशाध्यक्ष विरेंद्र चौहान ने कहा कि बोर्ड ने संघ की मांगें मानते हुए मैट्रिक की आंसरशीट की मूल्यांकन दर में 75 पैसे, जबकि जमा दो की आंसरशीट के मूल्यांकन में 50 पैसे की वृद्धि की गई है।

विज्ञापन


यह निर्णय इसी सत्र से लागू होंगे। इसके तहत जमा दो की प्रति आंसरशीट चेकिंग के अब साढ़े नौ रुपये, जबकि मैट्रिक के लिए 7 रुपये 75 पैसे दिए जाएंगे। बोर्ड परीक्षा ड्यूटी देने वाले अधीक्षक को अब 90 के बजाय 100 और उपाधीक्षक को 80 से 90 रुपये मेहनताना मिलेगा। चेकिंग असिस्टेंट के मेहनताने में 10 फीसदी की वृद्धि करते हुए प्रति आंसरशीट 90 पैसे की बजाए एक रुपये किया है।
विज्ञापन


इसके अलावा एसओएस परीक्षा से पहले कांट्रेक्ट प्रोग्राम के तहत लेक्चर देने वाले अध्यापक को प्रति लेक्चर 80 की बजाए 100 रुपये किए हैं। यही नहीं लेक्चर के लिए वर्किंग डे निर्धारित करने की मांग बोर्ड से की गई है, या फिर लेक्चर देने वाले टीचर को कंपलसेटरी लीव देने की मांग की गई है। जिससे एक जिला से दूसरे जिला में सेवाएं दे रहे शिक्षक को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगले शैक्षणिक सत्र से साइंस और फिजिकल एजूकेशन की प्रैक्टिकल परीक्षाएं एक्सटर्नल, निजी स्कूलों के परीक्षा केंद्र में सरकारी स्कूलों के स्टाफ, निजी स्कूलों के परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे, सभी विषयों में 15 फीसदी प्रश्न मल्टी च्वाइस क्वेश्चन (एमसीक्यू) पूछने, सभी विषयों के प्रश्नपत्र सीबीएसई की तर्ज पर केवल एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों से ही पूछने, उड़नदस्तों में सीनियर्स को वरीयता देने,


एक जिला से दूसरे जिला में बोर्ड परीक्षाओं में ड्यूटी देने वाले पैरा, पीटीए, कांट्रेक्ट और नियमित टीचर्स को टीए-डीए का प्रावधान सहित एसओएस फीस का 10 फीसदी स्कूल हेड में जमा करवाने का प्रावधान किए जाने की मांग पर बोर्ड अध्यक्ष ने सहमति जताई है। मौके पर राज्य महासचिव नरेश, पैटर्न संजय मोगू, अरुण गुलेरिया, प्रदेश प्रवक्ता अश्वनी भट्ट, सेक्रेटरी बोर्ड अफेयर्स संजीव राणा, तपिश थाना, विजय शमशेर भंडारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed