फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp board improvement exam

शिक्षा बोर्ड ने सैकड़ों छात्रों की उम्मीदों पर फेर दिया पानी

Thu, 11 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 11 Aug 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
hp board improvement exam

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं के सैकड़ों छात्रों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जी हां, बोर्ड ने बिना किसी पूर्व सूचना के सितंबर में होने वाली दसवीं कक्षा की अनुपूरक परीक्षा को जून माह में ही करवा दिया। बोर्ड के इस फैसले से प्रदेशभर के सैकड़ों छात्र इंप्रूवमेंट परीक्षा देने से वंचित रह गए।

विज्ञापन



परीक्षार्थियों ने इसके लिए शिक्षा बोर्ड कार्यालय में प्रति पेपर साढ़े पांच सौ रुपये भारी भरकम शुल्क का भुगतान किया था। इसके साथ ही ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश लेने के बावजूद इंप्रूवमेंट की परीक्षा के लिए विद्यार्थियों ने दिन-रात पढ़ाई की थी। सितंबर माह के इंतजार में बैठे विद्यार्थियों को जब पता चला कि इंप्रूवमेंट की परीक्षा जून माह में ही हो गई है तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने इस बारे में शिक्षा बोर्ड कार्यालय से लिखित में पत्राचार भी किया, लेकिन बोर्ड कार्यालय ने सितंबर माह में इंप्रूवमेंट परीक्षा नहीं करवाने का बयान देकर विद्यार्थियों की अंक बढ़ाने की आस पर पानी फेर दिया। बोर्ड का कहना है कि सितंबर माह में एसओएस की परीक्षाएं करवाई जाएंगी, जिस कारण इंप्रूवमेंट की परीक्षा करवाना संभव नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में दे सकते हैं इंप्रूवमेंट की परीक्षा

hp board improvement exam
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड

विद्यार्थियों को मार्च 2017 में परीक्षा देने के लिए कहा है। वहीं विद्यार्थियों का कहना है कि मार्च में ग्यारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं होंगी और एक साथ दो अलग-अलग कक्षाओं की परीक्षाओं की तैयारी करना मुश्किल होगा। इसके अलावा बोर्ड को अगर जून माह में इंप्रूवमेंट परीक्षा करवानी ही थी तो समय रहते इसकी जानकारी देनी चाहिए थी।

हैरानी की बात है कि मई के आखिरी सप्ताह तक विद्यार्थियों ने आवेदन किए और जून माह में ही परीक्षाएं करवा दी। बोर्ड ने परीक्षाओं की तैयारी के लिए पर्याप्त समय तक नहीं दिया। हिप्र स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव मेजर डा. विशाल शर्मा ने कहा कि स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कंपार्टमेंट की परीक्षाओं के साथ जून माह में इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं करवा दी हैं।

सितंबर माह में केवल एसओएस की परीक्षाएं होंगी। जो विद्यार्थी वंचित रह गए हैं कि वह मार्च 2017 में इंप्रूवमेंट की परीक्षा दे सकते हैं। सितंबर में होने वाली इंप्रूवमेंट परीक्षा को जून माह में करवाने की जानकारी बोर्ड कार्यालय से दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed