फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Board Extend Last Date for Diploma in Elementry Education.

डीएलएड एडमिशन: अब 22 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे छात्र

Sun, 19 Mar 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 19 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
HP Board Extend Last Date for Diploma in Elementry Education.
अभ्यर्थी 22 मार्च तक डीएलएड की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। - फोटो : Demo Pic

राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन) के सत्र 2016-18 के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग को आवेदन करने के लिए तिथि बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 22 मार्च तक डीएलएड की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


दूसरे चरण की काउंसलिंग के माध्यम से बोर्ड सरकारी शिक्षण संस्थानों की 827 और 27 निजी शिक्षण संस्थानों की 1550 सीटों को भरेगा। पहले दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए 19 मार्च की तिथि निर्धारित की थी।
विज्ञापन


अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें सरकारी शिक्षण संस्थानों के लिए अभ्यर्थी एक से 12 तक वरीयता के आधार पर संस्थानों का चुनाव कर सकते हैं। वहीं निजी शिक्षण संस्थानों के लिए पांच फीसदी छूट पाने वाले 1479 अभ्यर्थी निजी शिक्षण संस्थानों का वरीयता के आधार पर एक से 27 तक चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएलएड के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग को 1739 पास घोषित अभ्यर्थी, जिन्होंने पहले चरण की काउंसलिंग के लिए अप्लाई नहीं किया था। वे अभ्यर्थी प्राइवेट एफिलेटेड इंस्टीट्यूट में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं वे अभ्यर्थी, जिन्होंने प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए अप्लाई किया।


लेकिन, आवंटित संस्थान में प्रवेश नहीं लिया। वे अभ्यर्थी दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि डीएलएड में प्रवेश के लिए बोर्ड दूसरे चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग को 22 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed