{"_id":"58737fb84f1c1be165ba88b8","slug":"hp-board-extend-date-for-admission-in-dled","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड में प्रवेश का मौका, शिक्षा बोर्ड ने तिथि बढ़ाई","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
डीएलएड में प्रवेश का मौका, शिक्षा बोर्ड ने तिथि बढ़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 10 Jan 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन) में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 10 से बढ़ाकर 19 जनवरी कर दी है। बोर्ड ने यह फैसला राज्य के पहाड़ी इलाकों में हुई भारी बर्फबारी के चलते लिया है। बर्फबारी के कारण रास्ते बंद होने की वजह से अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न आए, इसलिए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
डीएलएड कोर्स के सत्र 2016-18 के लिए बोर्ड ने राज्य के 12 सरकारी डाइट के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग करके 957 अभ्यर्थियों का चयन किया है। इन अभ्यर्थियों को बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org से अथॉराइजेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करके संबंधित डाइट संस्थानों में एडमिशन लेने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन
बोर्ड से जारी आदेशों के अनुसार 10 जनवरी तक एडमिशन के लिए तिथि निर्धारित की थी। लेकिन, छह से आठ जानवरी तक मौसम खराब होने से हुई बारिश और बर्फबारी से प्रदेश में कई जगह रास्ते बंद हो गए हैं। बसें भी फंसी हुई हैं। इससे कई अभ्यर्थी एडमिशन भी नहीं ले पाए हैं।
विज्ञापन
ऐसे में बोर्ड ने उक्त अभ्यर्थियों को राहत प्रदान करते हुए अब 19 जनवरी तक एडमिशन लेने को कहा है। स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए बोर्ड ने डीएलएड कोर्स के सत्र-2016-18 में प्रवेश के लिए तिथि को खिसका दिया है।