{"_id":"57851f554f1c1b081b13ddb5","slug":"hp-board-declared-matric-supplementary-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपी बोर्ड ने घोषित किया 10वीं की कपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट, देखें","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपी बोर्ड ने घोषित किया 10वीं की कपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट, देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Wed, 13 Jul 2016 08:33 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जून में संचालित मैट्रिक की कंपार्टमेंट और श्रेणी सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में प्रदेश भर से 16428 परीक्षार्थी बैठे थे।
विज्ञापन
इनमें से 11825 परीक्षार्थी पास हुए हैं, जबकि 4453 परीक्षार्थियों को फिर से कंपार्टमेंट घोषित की गई है। इसके चलते मैट्रिक का कुल परीक्षा परिणाम 72.03 फीसदी रहा है। स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष बलवीर तेगटा ने बताया कि अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org से परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन