एचपी बोर्ड का फैसला, अब स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ये विषय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब हिमाचल में स्कूल स्तर पर पत्रकारिता विषय पढ़ाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सरकार से हरी झंडी मिली तो स्कूली छात्र जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन विषय भी पढ़ सकेंगे।
अगले शैक्षणिक सत्र से एसओएस से बोर्ड ने जर्नलिज्म और मॉस कम्यूनिकेशन को अलग विषय के रूप में शामिल करने और नियमित कक्षाओं के लिए इस विषय को पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेज दिया है।
सरकार से हरी झंडी मिलते ही स्कूलों में पत्रकारिता विषय शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला में हुई बीओडी की बैठक में बोर्ड में रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती भी की जाएगी।
इन पदों पर हो सकती है भर्ती
इसमें बोर्ड जूनियर ऑफिस असिस्टेंट आईटी के 20 पदों, दो चालक, एक हार्डवेयर इंजीनियर, एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर और एक बाइंडर का पद भरा जागा।
बैठक में डुप्लीकेट सर्टिफिकेट लेने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करवाने, प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए आवेदन पत्र और शुल्क को ऑनलाइन आवेदन, सत्र 2017-18 के लिए पुस्तकों की छपवाई का कार्य तुरंत शुरू करने का भी फैसला लिया गया।
साथ ही राज्य मुक्त विद्यालयों के स्टडी सेंटर खोलने की प्रक्रिया को और व्यापक बनाने, पर्सनल कांटेक्ट प्रोग्राम उपमंडल स्तर, परीक्षाएं चयनित सरकारी स्कूलों के परीक्षा केंद्रों और नए सिक्योरिटी फीचर्स के साथ प्रमाणपत्र जारी करने का फैसला लिया गया है।